सोनभद्रः सोनभद्र जिले के बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र स्थित मेसर्स कृष्णा माइनिंग खदान में हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। घटना की सूचना मिलते ही NDRF और SDRF की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। दोनों टीमें भारी मशीनरी और आधुनिक उपकरणों की मदद से मलबा हटाने तथा प्रभावित श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रही हैं।
घटना स्थल पर जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), उप जिलाधिकारी ओबरा तथा सीओ ओबरा स्वयं मौजूद रहकर संपूर्ण राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार मौजूदगी से राहत कार्यों में तेजी आई है और स्थिति पर पल-पल नजर रखी जा रही है।
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने मौके पर बताया कि हादसे में हताहत या घायल हुए सभी श्रमिकों को श्रम विभाग की ओर से संचालित सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ा है और आवश्यक मदद तत्काल उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः कटिबद्ध है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी लगातार सक्रिय हैं। एम्बुलेंस, मेडिकल स्टाफ और सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर तैनात हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। वहीं, खदान क्षेत्र में सुरक्षा के आवश्यक मानकों की समीक्षा भी की जा रही है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। प्रशासन का कहना है कि राहत कार्य तब तक जारी रहेगा जब तक सभी प्रभावित लोगों को सुरक्षित नहीं निकाल लिया जाता और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ जाती।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार