सोनभद्र: सोनभद्र में सशस्त्र सेना झंडा दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यह दिवस देश की रक्षा में लगे वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिसे पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय के कैम्प कार्यालय में विशेष आयोजन किया गया, जहां भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और जिलाधिकारी बदी नाथ सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्हें प्रतीक बैज लगाया गया और उन्होंने रक्षा मंत्रालय को भेजी जाने वाली धनराशि के लिए औपचारिक रूप से रसीद कटवाकर अपनी स्वेच्छा से सहयोग राशि प्रदान की।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से अपील की कि वे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झंडा दिवस को पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाएँ। उन्होंने कहा कि झंडा दिवस पर वितरित किए जाने वाले प्रतीक झंडों का कोई निर्धारित मूल्य नहीं है, ये केवल देश के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक हैं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इस धनराशि का उपयोग सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण तथा पुनर्वास के लिए किया जाता है। यह पैसे रक्षा मंत्रालय के निगरानी में शहीदों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और अन्य कल्याणकारी कार्यों में लगाई जाती है।
कार्यक्रम में कैप्टन (नौसेना) आसुतोष, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी आशुतोष चौधरी, अपर जिला सूचना अधिकारी और अन्य गणमान्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इन सभी ने इस कार्यक्रम का उद्देश्य सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए, समाज में देशभक्ति और सैनिकों के योगदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनता में सैनिकों के प्रति सम्मान और समर्थन की भावना को मजबूत करना था, ताकि देश की सुरक्षा में लगे वीर सैनिकों का मनोबल ऊंचा रहे और समाज का समर्थन उनके साथ बना रहे। सोनभद्र में यह कार्यक्रम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया, जिससे समाज में देशभक्ति का जज्बा और भी मजबूत हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई