अयोध्या: अयोध्या जिले के सोहावल क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर सामान्य प्रसव और ऑपरेशन (सिजेरियन) द्वारा प्रसव की सुविधाओं में उल्लेखनीय तेज़ी देखी गई है। सरकार द्वारा निर्धारित प्रति माह कम से कम पाँच ऑपरेशन प्रसव के मानक को पार करते हुए, मई और जून के आधे महीने से भी कम समय में लगभग 50 ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं। यह सफलता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षिका डॉ. फातिमा के कुशल नेतृत्व में हासिल हुई है, जो सरकार की ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मंशा के अनुरूप है।
इस तरह के प्रसव से नवजात शिशु की मृत्यु दर में कमी आएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल की अधीक्षिका डॉ फातिमा जो स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां नॉर्मल व आपरेशन प्रसव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जनता सोहवाल सीएचसी पर आकर सरकार कि सेवाओं का लाभ ले रही है। डॉ फातिमा के अनुसार सरकार की मंशा है कि गांव में भी समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक हो और कोई भी मरीज इलाज के आभाव में न छूटे। सरकार के मंशा के अनुरूप डॉक्टर फातिमा की मेहनत रंग ला रही है। वहीं डॉ फातिमा को सोहावल सीएचसी कि अध्यक्षिका बने मात्र डेढ़ महीने ही हुए है। इतने कम समय में ही उन्होंने अभी तक लगभग 50 सफल प्रसव करा चुकी हैं। सोहावल और अन्य कई जगह से महिला मरीज डॉ फातिमा पर भरोसा करके अपना प्रसव करा कर सरकारी योजनाओं का लाभ पा रही हैं। वहीं मरीजांे ने बताया कि जो नयी डॉक्टर आयीं हैं वो सबका बहुत ख्याल रखती हैं। तब से अस्पताल में भी अच्छी सुविधा और इलाज मिल रहा है। तीमारदारों और मरीजों ने डॉक्टर फातिमा को भगवान का रूप बताया। मरीजों और तीमारदारों ने बताया कि जब से नई डाक्टर साहिबा आईं है तब से सरकारी सुविधाओं के बारे में हमें जानकरी न होने के बावजूद उसकी सुविधा मिल रही है।
जनता भरोसा करके सोहावल सीएच सी पर आ रही है। महिलाओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। स्टाफ कि कमी होने कि वजह से कही कुछ न कुछ दिक्क़त आ रही है। स्टाफ की कमी के चलते अस्पताल में गन्दगी भी देखने को मिली। वहीं डॉ फातिमा ने कहा कि हमारे पास स्टाफ की भारी कमी है। सफाई कर्मी नहीं है, जिससे दिक्कत हो रही है। अगर स्टॉफ हमको मिल जाये तो हम सरकार कि मंशा के अनुरूप इस सोहावल सीएचसी को मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रयास करेंगे ताकि ग्रामीण एरिया मे भी चिकित्सा को लेकर किसी को कोई असुविधा ना हो।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह