रायबरेलीः समय रहते पुलिस और तकनीक के तालमेल से सोशल मीडिया पर एक आत्मघाती पोस्ट एक युवती की जान बचाने में सफल हुई। यूपी पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार शाम को रायबरेली की एक 21 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक और आत्मघात की ओर इशारा करने वाला पोस्ट साझा किया। मेटा कम्पनी द्वारा शाम 7ः42 बजे, एक संदेश यूपी पुलिस मुख्यालय को एक अलर्ट के रूप में भेजा गया।
मेटा-यूपी पुलिस साझेदारी कार्यक्रम के तहत, इस अलर्ट को तत्काल मिल एरिया पुलिस स्टेशन को भेजा गया। लोकेशन का पता चलते ही पुलिस टीम ने बिना समय व्यर्थ गंवाए युवती के निवास पर पहुंच कर इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह रही कि केवल 8 मिनट में पुलिस टीम उस युवती के घर पहुंच गई, समय रहते मामले में हस्तक्षेप किया और युवती को आवश्यक चिकित्सकीय और मानसिक सहायता उपलब्ध कराई गई।
पुलिस की तुरन्त प्रतिक्रिया और संवेदनशीलता ने निराशा भरे एक क्षण को जीवन के एक और अवसर में बदल दिया। इस घटना से यह पता चलता है कि यूपी पुलिस कितनी सतर्क, तत्पर और दक्षता रखती है। जीवन रक्षा की दिशा में सोशल मीडिया और तकनीकी साझेदारी सकारात्मक प्रयासों की मिसाल भी है।
यूपी पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मेटा-यूपी पुलिस साझेदारी के अंतर्गत 1,024 से अधिक जीवन की ज्योति को बुझने से बचाया जा सका है। मेटा-पुलिस साझेदारी मुश्किल में फंसे व्यक्तियों को समय रहते सहायता पहुँचाने में बेहद कारगर सिद्ध हो रही है। पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा, हमारी प्राथमिकता हर जीवन की रक्षा करना है। सोशल मीडिया टीम और फील्ड पुलिस की समन्वय से युवती की जान बचाई जा सकी। हम युवती को पूरी सहायता और काउंसलिंग मुहैया करा रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
प्रशिक्षण शिविर से भाजपा का चुनावी संदेश, राष्ट्रवाद से लेकर डिजिटल वारफेयर तक....
झांसी स्टेशन पर वनवासी कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत, एबीवीपी ने कराया भोजन वितरण
18 लोगों की मौजूदगी ने खड़े किए सवाल, क्या शाहपुरा अपने शहीद प्रताप सिंह बारहठ को भूल रहा है?
सांसद कुलदीप इंदौरा ने किया नए विद्यालय कक्ष का उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
Varanasi News: 16 हजार नकद और 10 साड़ियों के लालच में मां ने बच्ची को बेचा
बुलंदशहर में डबल मर्डर केस, पिता व पत्नी को अवैध संबंध के शक में गोलियों से भूना
बिजली की बढ़ती मांग के बीच CM योगी की अहम बैठक, बोेले- भीषण गर्मी में भी सुनिश्चित करें आपूर्ति
ITBP जवान की मां का हाथ काटने पर पलटन ने कमिश्नरेट ऑफिस को घेरा
Falta Election Result: फाल्टा में भाजपा बड़ी बढ़त की ओर, चौथे नंबर पर खिसकी तृणमूल कांग्रेस
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार