लखनऊ, बरेली में दो युवकों को पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना काफी महंगा साबित हुआ है। इन दोनों ने सोशल मीडिया पर जुबान काटने की धमकी भी दी थी। इनका दुस्साहस ही थी कि इन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर दिया था। पुलिस ने इन्हें देश विरोधी नारेबाजी और भड़काऊ पोस्ट मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इनके वीडियो बनाने के पीछे के कारणों को जानने की कोशिश के अलावा कहीं कोई साजिश तो नहीं है, इस एंगल पर भी जांच चल रही है।
आरोपियों में इरफान और वाजिद शाह के खिलाफ बिथरी चैनपुर पुलिस ने सार्वजनिक उपद्रव और आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर इन युवकों ने संविधान के दिए गए अधिकार अभिव्यक्ति की आजादी का ऐसा उपयोग किया कि अब इनके ही गले की फांस बन गया। देश विरोधी और भड़काऊ सामग्री में इन्होंने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाया और हाथ में धारदार हथियार लेकर ‘जीभ काटने’ की धमकी दी थी। पुलिस ने इनके पास से वह मोबाइल भी बरामद कर लिया है, जिसके माध्यम से इन्होंने वीडियो बनाया था।
संबंधित थाना के प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने मीडिया को बताया कि इंस्टाग्राम पर इन दोनों युवकों ने जान बूझकर समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश की थी। यही नहीं, इन्होंने और देशद्रोही मानसिकता को दर्शाने वाला कृत्य था। इस मामले में इरफान उर्फ अतराज शाह और वाजिद शाह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना बिथरी चैनपुर में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद जैसे ही यह आरोपी हवालात पहुंचे, तो पुलिस से छोड़ देने के लिए हाथ जोड़ते रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा