Siwan ASI Murder: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरतने का भले ही बड़ा दावा कर रही हो, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। इसी बीच, सीवान में एक पुलिस अधिकारी (ASI) की हत्या की खबर सामने आई है। सीवान के दरौंदा थाने में तैनात एक एएसआई की अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया । आनन-फानन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक ASI अनिरुद्ध कुमार दरौदा थाने में तैनात थे। यह घटना बुधवार रात की प्रतीत होती है, जब वे गांव में गश्त पर थे। गुरुवार सुबह बसांव नवका टोला में उनका खून से लथपथ शव एक खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने एएसआई का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस बीच, फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र कर रही है। उनके गले पर गहरे जख्म के निशान थे। इससे एक सुनियोजित साजिश का संकेत मिल रहा है। हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दरौंदा थाना क्षेत्र में तैनात एएसआई अनिरुद्ध कुमार सादे कपड़ों में थे। बुधवार रात वह कहीं जा रहे थे, तभी अपराधियों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी और शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। दरौंदा थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि शव के स्वरूप से स्पष्ट है कि अपराधियों ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया और फिर शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस बीच, घटना की सूचना मिलने पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक निर्देश दिए। दरौंदा थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि शव के स्वरूप से स्पष्ट है कि अपराधियों ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया और फिर शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। फिलहाल संदिग्ध अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह