Sitapur Encounter: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड (Journalist Raghavendra Murder) में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यूपी एसटीएफ की नोएडा इकाई और सीतापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने इस हत्याकांड में शामिल दो वांछित शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए दोनों शूटरों पर एक-एक लाख का इनाम था।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात थाना पिसावां क्षेत्र में यूपी एसटीएफ की नोएडा इकाई और सीतापुर पुलिस के संयुक्त टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात इनामी शूटर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में मारे गए दोनों शूटरों की पहचान सीतापुर जिले के राजू तिवारी उर्फ रिजवान और संजय तिवारी उर्फ शिब्बू उर्फ शकील खान के रूप में हुई है। दोनों मिश्रिख थाना क्षेत्र के अटवा के रहने वाले थे। दोनों बदमाश सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या के मामले में वांछित थे और उन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राजू तिवारी उर्फ रिजवान ने वर्ष 2006 में लखीमपुर खीरी जिले के थाना क्षेत्र में तैनात सब इंस्पेक्टर परवेज अली की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और उनकी सरकारी रिवॉल्वर भी लूट ली थी। वहीं, संजय तिवारी उर्फ शकील खान ने वर्ष 2011 में देवी सहाय शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती समेत दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
ये लंबे समय से फरार थे और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बने हुए थे। इन्हें पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह मुठभेड़ की गई। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि हत्या की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके।
अन्य प्रमुख खबरें
निर्झर धाम आश्रम पर 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का सोमवार को होगा समापन
झांसी स्टेशन पर संयुक्त निरीक्षण अभियान, ट्रेन में खाद्य सामग्री बेचते 7 अवैध वेंडर पकड़े
सम्मान समारोह में समाजसेवी कुमार सागर का हुआ सम्मान
Abhishek Prakash: चर्चित IAS अभिषेक प्रकाश को यूपी सरकार ने किया बहाल, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
सिंचाई शुल्क की शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश, जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों की बैठक आयोजित
‘ग्लूकोमा अवेयरनेस वीक’ के तहत लोगों को किया गया जागरूक, विस्तार से दी जानकारी
Sri Ganganagar: वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, कई मामलों का निस्तारण
‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का सफल आयोजन, विधायक ने दिखाई हरी झंडी
रिचार्ज के बाद भी अंधेरे में उपभोक्ता, समाधान के लिए भटक रहे लोग
आत्महत्या की चेतावनी देने के बाद जागा प्रशासन, घोटाले की जांच करने पहुंचे अधिकारी
लाखों रुपए की सोनोग्राफी मशीन बनी शोपीस, लोगों को आज तक नहीं मिला कोई लाभ
श्यामलाल निषाद बने अध्यक्ष, समाज की बैठक में लिया गया फैसला
Pilibhit: सपा ने मनाई शिवदयाल चौरसिया की जयंती, आयोजित हुआ कार्यक्रम
निर्झर धाम आश्रम पर चल रहा 108 कुंडीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, दी जा रहीं 5 लाख आहुतियां
एलपीजी गैस लेने के चक्कर में सुबह से लेकर शाम तक लग रही लंबी-लंबी लाइने, लोग परेशान