Sikar Road Accident: राजस्थान के सीकर जिले में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिवेणी धाम के पास देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। यहां युवक अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक पर जा रहा था, तभी अचानक मूंगफली के छिलकों से भरा ट्रक उन पर पलट गया और तीनों की मौत हो गई। यह हादसा जिले के अजीतगढ़ थाना इलाके में हुआ। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीण इस घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुरा के चतरपुरा गांव निवासी किसान राजेंद्र गुर्जर (28) रविवार सुबह अपनी पत्नी (22) और ढाई साल की बेटी के साथ बाइक पर अजीतगढ़ स्थित जगदीश धाम मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह यात्रा उनकी जिंदगी की आखिरी यात्रा साबित होगी। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही वे धाराजी घाटा क्षेत्र में पहुंचे तो सामने से आ रहे मूंगफली के छिलकों से भरा भारी ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक पर पलट गया। तीनों उसमें पूरी तरह से दब गए और किसी को इस भयानक हादसे की भनक तक नहीं लगी।
24 घंटे तक 3 जिंदगियां मूंगफली के छिलकों के ढेर में दबी रहीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हैरानी की बात यह रही कि सभी मृतक रातभर दबे रहे और पुलिस ने भी जहमत नहीं उठाई। अब ग्रामीण इस घटना का विरोध कर रहे हैं।
उधर, जब देर शाम तक तीनों घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता गहराने लगी। परिजन पूरी रात उनकी तलाश करते रहे और आखिरकार शाहपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों के मोबाइल भी बंद थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो आखिरी लोकेशन अजीतगढ़ के धाराजी घाटा क्षेत्र की निकली। जिसके बाद पुलिस ने सड़क किनारे पड़े मूंगफली के छिलकों के ढेर को हटाया तो नीचे तीनों के शव और क्षतिग्रस्त बाइक मिली। जो 24 घंटे से उसमें दबी हुई थी।
इस क्षेत्र में यह कोई पहला हादसा नहीं है, यहां प्रतिदिन सड़क हादसे होते रहते हैं। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि दुर्घटना स्थल और दर्रे पर सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण प्रतिदिन हादसे की आशंका बनी रहती है। क्योंकि यह पूरी तरह ढलान वाला है और मोड़ भी बहुत ज्यादा हैं, यहां रिफ्लेक्टर भी नहीं लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल