Shubhanshu Shukla Lucknow Visit: अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से लौटने वाले पहले भारतीय, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का सोमवार को लखनऊ में जोरादर स्वागत किया जाएगा। उनके आगमन को एक ऐतिहासिक उत्सव के रूप में मनाने के लिए नगर निगम ने शहर में स्वागत द्वार स्थापित किए थे। चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों के साथ-साथ यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महापौर सुषमा खरकवाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लखनऊ हवाई अड्डे से रोड शो करते हुए, वह गोमतीनगर विस्तार स्थित CMS स्कूल पहुंचेंगे, जहां उनका अभिनंदन किया जाएगा।
बता दें कि पूरा लखनऊ गगनवीर स्वागत के लिए बाहें फैलाए इंतजार कर रहा था। उनके मोहल्ले त्रिवेणीनगर में उत्सव का माहौल है। लखनऊ शहर में हर जगह 'शुभांशु - राष्ट्रनायक' के पोस्टर लगे हुए हैं। शुभांशु की उपलब्धि के सम्मान में, नगर निगम ने त्रिवेणी नगर वार्ड स्थित उनके आवास तक जाने वाली सड़क का नाम 'शुभांशु शुक्ला मार्ग' रखा है। वहीं आज शाम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन में उनका नागरिक अभिनंदन करेंगे।
शुभांशु के लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचने पर देशभक्ति के नारों की गूंज सुनाई दी। इस अवसर पर उनके पुराने स्कूल के छात्र भी मौजूद थे। वे हाथों में तिरंगा लहराते हुए खुशी और गर्व के साथ उनका स्वागत कर रहे थे। वहीं, भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के परिवार के सदस्यों ने खुशी और गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं और भारत का नाम रोशन किया है।
इस दौरान उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में जिस तरह की उपलब्धि हासिल की है, वह सराहनीय है। हम शुभांशु शुक्ला का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। शुभांशु शुक्ला ने दुनिया को राह दिखाई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने शुभांशु शुक्ला के स्वागत में कई जगहों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए हैं। शुभांशु शुक्ला युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।"
गौरतलब है कि जून में शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंचने वाले पहले भारतीय बने थे। 18 दिनों के मिशन के बाद वह 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे थे। इस मिशन में इसरो द्वारा किए गए कई वैज्ञानिक प्रयोग और अंतरिक्ष स्टेशन पर अन्य गतिविधियाँ शामिल थीं। मिशन के बाद, उन्होंने अमेरिका में कुछ पुनर्वास (रिकवरी) किया। शुक्ला 17 अगस्त की सुबह भारत लौट आए और प्रधानमंत्री से भी मिले।
अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से संपन्न हुए शुक्ला के AX-4 मिशन की पूरे देश में सराहना हुई। इस मिशन ने भारत को अंतरिक्ष विज्ञान में एक नया अनुभव दिया और भविष्य के मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' के लिए भारत की तैयारियों और उम्मीदों को और मजबूत किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Motihari: मोतिहारी में 3 सगी बहनों समेत 6 बच्चों की नदी में डूबकर मौत, मातम में बदली होली की खुशियां
राणासर में 8 मार्च से होगा 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
Holi 2026: उपद्रवियों की खैर नहीं....होली-रमजान को लेकर बिहार पुलिस ने कसी कमर
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मासूम छात्रा की बेरहमी से पिटाई, जांच में जुटी पुलिस
Hathras Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर ईको वैन और बस में टक्कर, 3 महिलाओं सहित 6 की मौत, कई घायल
India-Canada: कैसा होगा दोनों देशों के बीच व्यापार, 2030 का रखा ये लक्ष्य
छत्तीसगढ़ की अनोखी ‘डंगाही होली’, 300 सालों से निभाई जा रही ये परंपरा
झांसी न्यूज परिवाहन विभाग का निजी बस ऑपरेटरों पर एक्शन
नेपाल राष्ट्र में प्रस्तावित चुनाव के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त फ्लैग मार्च
Pilibhit: ग्रामीणों ने हाथ से उखाड़ दी नई सड़क, घटिया निर्माण का लगाया आरोप
राइस मिल पर बिना रजिस्ट्री के कब्जे का लगा आरोप, व्यापारी ने बयां किया दर्द
वार्षिक निरीक्षण में थाना बल्दीराय की व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
Pilibhit: जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, इतने दिन बंद रहेंगे कार्यालय
Pilibhit: नाबालिग ट्रैक्टर चालक ने मारी टुकटुक में टक्कर, महिला गंभीर