श्री गंगानगर: श्री गंगानगर सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम धाम मंदिर सुदामा नगर में आयोजित रात्रि जागरण में श्याम भक्त भजनों की धुनों पर नाचने लगे। मंदिर सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि इस अवसर पर भजन प्रस्तुत करने के लिए गुजरात के सूरत से विशेष रूप से अमित शेरेवाला आए थे। मंदिर परिसर में उपस्थित सैकड़ों भक्त उनके भजनों पर मंत्रमुग्ध हो गए और अपने स्थान पर खड़े होकर नाचने लगे। इसके अलावा शहर के प्रमुख भजन गायक केके शर्मा, विशाल, दीपक, राजन, राजेश ने अपने श्याम भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सुंदर भजनों पर श्याम भक्त स्वयं को नाचने से नहीं रोक पाए। बाबा श्याम का श्रृंगार अद्भुत और भव्य लग रहा था। जो भी श्रृंगार देख रहा था, वह गौरवान्वित महसूस कर रहा था। इस अवसर पर बाबा को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए और भक्तों में वितरित किए गए। शेरेवाला ने बताया कि 8 मई, गुरुवार को मंदिर परिसर में दो दिवसीय श्री श्याम जी एकादशी मेला आयोजित किया जाएगा।
- 8 मई एकादशी को प्रातः 5:15 बजे से श्याम ध्वजा जुलूस आना शुरू हो जाएंगे। दिनभर श्याम प्रेमियों द्वारा बाबा श्याम का विशाल संकीर्तन किया जाएगा।
- 9 मई द्वादशी को प्रातः 8:15 बजे सवा मन का महाभोग लगाकर भक्तों में वितरित किया जाएगा।
- इसी दिन दुर्गा मंदिर मार्केट से विशाल ध्वजा जुलूस शुरू होगा, जो शहर के मुख्य मार्ग से होता हुआ मंदिर परिसर पहुंचेगा।
- शेरेवाला के अनुसार सिद्ध धाम श्रीखाटू श्याम धाम मंदिर सुदामा नगर में प्रतिदिन सैकड़ों श्याम भक्त बाबा श्याम के समक्ष मत्था टेककर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। अब यह धाम श्रीगंगानगर का सिद्ध धाम बन गया है। जो भी इस दरबार में पूरी श्रद्धा से मन्नत मांगता है, बाबा श्याम उसकी तुरंत पूर्ति करते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल