श्री गंगानगर: विवेकानंद सेवा ट्रस्ट द्वारा महाराजा अग्रसेन विद्यालय, जवाहर नगर में राष्ट्र निर्माण सम्मान कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल टांटिया ने की और मुख्य अतिथि के रूप में पोरवी गुप्ता (आईएसएस) उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 14 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें मुकुंद त्रिपाठी (संस्कृत महाविद्यालय), सुरेंद्र शर्मा तपोवन मनोविकास विद्यालय, मनीष मौर्य (जगदंबा अंध विद्यालय), किरण अग्रवाल (गुरु नानक महाविद्यालय), चंद्रशेखर शर्मा (राजकीय विद्यालय 3ई), प्रार्थना शर्मा, कविता गुप्ता, वंदना सिंगल, कृष्णा जलवान, वीनू गिरधर, मुकेश प्रीत सिंह, शशि बाला, राशि गोयल और सचिन खत्री शामिल थे।
मुख्य अतिथि पोरवी गुप्ता ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि सच्ची लगन और कड़ी मेहनत ही सफलता का आधार है, शिक्षक का सम्मान किए बिना सफलता संभव नहीं है।" सचिव रविंदर दत्त लीला ने कार्यक्रम का संचालन किया और सभी का आभार व्यक्त किया।
रविंदर लीला ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि ज्ञान प्राप्ति के लिए परिश्रम और लगन की कुंजी आवश्यक है, जिसकी मास्टर कुंजी केवल गुरु के पास ही होती है।" स्वामी विवेकानंद का नरेंद्र से विवेकानंद जी तक का सफ़र उनके गुरु राम किसन परमहंस के आशीर्वाद से ही संभव हुआ।
कार्यक्रम में राधेश्याम गुप्ता, सुरेश खेमका, सतीश अग्रवाल (अध्यक्ष), नीरज बंसल (कोषाध्यक्ष), जयप्रकाश गुप्ता (उपाध्यक्ष), अशोक गर्ग, विनोद जैन, राधेश्याम गणेशगढ़िया, बलराम शर्मा, हनुमान सिंगल, जगतपाल, प्रवीण गुप्ता, पवन बंसल, अनिल सिंघल, दीपक शेरेवाला, आनंद हिसारिया, रमेश बंसल, राजेश गुप्ता और जगीरचंद फार्मा (कार्यकारी अध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिला शक्ति रेणु खेमका, सुधा गर्ग, कविता गुप्ता और वंदना सिंगल ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के अंत में, महाराजा अग्रसेन स्कूल, जवाहर नगर के प्रधानाचार्य श्री वैष्णव ने विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विवेकानंद सेवा ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट की ओर से सचिव रविन्द्र लीला ने आए हुए सभी शिक्षकों, विद्यालय स्टाफ और ट्रस्ट परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम गरिमामय और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। सभी सम्मानित शिक्षकगण इस सम्मान से अभिभूत थे और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक शिक्षकों का अभिवादन किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल