श्री गंगानगर : श्री गंगानगर के रावला मंडी के सीमावर्ती ग्राम पंचायत खानूवाली में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर ढाई तोला सोना व 40 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। मकान मालिक को घटना का पता अगले दिन चला। मकान मालिक सुभाष सुथार जब रावतसर स्थित अपने ससुराल से आए तो जैसे ही मकान का मुख्य गेट खोलकर अंदर दाखिल हुए तो अंदर कमरों के ताले टूटे हुए देखे। उन्होंने पड़ोसियों को इकट्ठा किया और कमरों के अंदर गए। अंदर देखकर सुभाष के होश उड़ गए।
चोरों ने मकान के कमरों में रखी अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया था। बक्से में रखे ढाई तोला सोने के जेवरात व 40 हजार रुपए की नकदी गायब मिली, जिसे चोर चुरा ले गए। घटना की सूचना रावला पुलिस को दी गई, जिस पर रावला थाने के हेड कांस्टेबल रमेश कुमार की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। रावल थाना प्रभारी ने बताया कि रावल पुलिस चोरों को जल्द पकड़ने का प्रयास कर रही है, इसके लिए जांच जारी है, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। आपको बता दें कि नवनीत सिंह थाना प्रभारी के आने के बाद हुई दो-तीन चोरियों में पुलिस ने चोरों को माल सहित पकड़ा और माल बरामद कर पीड़ितों को सौंप दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई