श्रीगंगानगरः श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में तीनों सेनाओं के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने सीमावर्ती क्षेत्र के गजसिंहपुर में 60 फीट लंबे तिरंगे के साथ 'शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा' निकाली।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशभक्त जश्न में डूबे नजर आए। भव्य तिरंगा यात्रा में भारी भीड़ देखी गई। इस तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने की। संयोजक डॉ. अमृतपाल कौर की मौजूदगी में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। देशभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने कहा- आज नया भारत है, भारतीय सेना हर समस्या से निपटने के लिए तैयार है। यह तिरंगा यात्रा हमारे देश के वीर जवानों और नारी शक्ति को समर्पित है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की ट्रेलर पिक्चर अभी रिलीज होनी बाकी है। वैसे तो भारतीय जनता पार्टी देशभर में 13 मई से 23 मई तक तिरंगा यात्रा अभियान चला रही थी, लेकिन देश भर में तिरंगा यात्रा अभी भी जारी है ताकि देश की सेनाओं के शौर्य को हर जगह सम्मान मिले, मंडल अध्यक्ष गौरव सोनी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, इस दौरान एसएचओ सराय कौर के नेतृत्व में पुलिस अलर्ट रही, यात्रा में बड़ी संख्या में युवा व महिला शक्ति सहित आम लोग तिरंगे के साथ शामिल हुए।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल