श्री गंगानगर : श्री गंगानगर सिद्ध धाम श्रीखाटू श्याम धाम मंदिर सुदामा नगर में पावन निर्जला एकादशी के दिन श्याम भक्तों का मेला लगा रहा। मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि इस अवसर पर सुबह से ही श्याम भक्तों का आना शुरू हो गया। सुबह मंदिर परिसर खुलते ही भक्तों का मेला लग गया। हाथों में रंग-बिरंगी ध्वजाएं थामे श्याम भक्त बाबा श्याम के समक्ष मत्था टेक कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। दिनभर श्याम प्रेमी महिला-पुरुषों द्वारा भजन-कीर्तन का दौर चलेगा।
- शेरेवाला ने बताया कि वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण ग्यारस निर्जला एकादशी पर बाबा श्याम के भक्त बाबा के दर्शनों के लिए आतुर रहते हैं।
- इस अवसर पर बाबा को भोग लगाने के बाद भक्तों में विभिन्न प्रकार के भोग भी वितरित किए गए। मंदिर परिसर की ओर से आने वाले भक्तों के लिए ठंडे शर्बत की व्यवस्था भी की गई थी।
श्रीगंगानगर का यह धाम दिन-प्रतिदिन श्रद्धालुओं के आगमन से सिद्ध धाम बन गया है। कलयुग के इस भगवान के मंदिर में आने वाले हर भक्त की मनोकामना तुरंत पूरी होती है। मान्यता है कि जो भी भक्त खुद को पराजित मानकर इस दरबार में पहुंचता है, बाबा श्याम उसे विजयी बनाकर वापस भेजते हैं। शेरेवाला ने बताया कि द्वादशी के दिन सुबह 8:15 बजे सवा किलो खीर चूरमा का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। दिनभर भजन-कीर्तन होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल