श्री गंगानगर: श्री गंगानगर उपनिवेशन विभाग बीकानेर के आयुक्त एवं प्रभारी सचिव निकया गोहेन, जिला कलेक्टर डॉ. मंजू, जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव एवं एएसपी ने शनिवार को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शहर का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन से मुलाकात कर बातचीत की तथा वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सजग एवं सतर्क रहने की अपील की।
इससे पहले प्रभारी सचिव ने जिला प्रशासन से वर्तमान परिप्रेक्ष्य की जानकारी ली तथा अब तक की गतिविधियों एवं तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी दी तथा प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। राजस्थान सरकार इस संबंध में अत्यंत संवेदनशील है। इसी क्रम में प्रभारी सचिव वर्तमान परिस्थितियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को गंगानगर पहुंचे।
जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी सचिव के साथ गंगानगर शहर एवं बाजार का दौरा किया तथा आमजन से मुलाकात की। इस दौरान बातचीत करते हुए अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार से घबराएं नहीं। सावधान रहें एवं जागरूक रहें। भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके बाद अधिकारियों ने राजकीय जिला चिकित्सालय एवं जनसेवा चिकित्सालय का दौरा कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखा। जिला कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गंगानगर जिले में स्थिति सामान्य है। आमजन, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों सहित सभी को विभिन्न संचार माध्यमों से सतर्कता संबंधी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार से घबराएं नहीं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई