Shravasti Road Accident: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस दर्दनाक हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलपुर गांव का एक युवक रक्षाबंधन मनाकर अपनी बहन और उसके बच्चों को छोड़ने बाइक से उसकी ससुराल जा रहा था। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के हरबंसपुर गांव के पास उसकी बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दो अन्य लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में मरने वालों की पहचान सुनीता (40 वर्ष), विजय कुमार वर्मा (32 वर्ष), नीतू देवी और ज्ञानवती (8 वर्ष) के रूप में हुई है।
सीएम योगी ने श्रावस्ती जिले में हुए सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने अधिकारियों को घायलों को उचित समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बताया कि हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के हरबंसपुर के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल