Shravasti News: श्रावस्ती से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गाय पिछले आठ दिनों से बिना कुछ खाए-पिए लगातार एक खेत का चक्कर लगा रही है। इसे देख आस-पास के लोग काफी हैरान हो गए। कुछ ग्रामीण इसे ईश्वरीय चमत्कार मान रहे हैं। यह खबर तेजी से आस-पास के इलाकों में फैल गई, जिससे भारी मात्रा में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। देखते ही देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र में स्थित बसबढ़िया गांव की है। इस गांव के रहने वाले सोनू मिस्त्री के खेत में पिछले शुक्रवार से ही एक गाय लगातार खेत के चक्कर लगा रही है। अक्सर गाय किसी खेत या हरे-भरे जगहों पर अपना भोजन करने के बाद थोड़ी देर घूमती है और फिर आराम करती है, लेकिन यह गाय पिछले आठ दिनों से लगातार खेत का परिक्रमा कर रही है, जो ग्रामीणों में कौतूहल का विषय बना हुआ है। इसे देखने के बाद कुछ लोग इसे आस्था और अटूट विश्वास के नजरिए से देख रहे हैं। गांव की महिलाएं गाय को साक्षात देवी का रुप मानकर पूजा-अर्चना कर रही हैं।
इस गाय को लेकर आस्था का सैलाब इस तरह उमड़ा कि दूर-दराज से लोग चमत्कारी गाय को देखने के लिए आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इसके लिए भंडारे का आयोजन भी किया है। पूरा गांव उत्सव के माहौल में डूबा है। एक ग्रामीण ने बताया कि, "ये साधारण बात नहीं है, गाय माता पिछले कई दिनों से बिना थके इसी तरह गोल-गोल घूम रही हैं। ये भगवान का ही कोई संकेत है, हमारे गांव पर गौ माता की कृपा हुई है। इसीलिए हम सब पूजा-पाठ कर रहे हैं और बाहर से आने वालों के लिए भंडारा भी रखा गया है।"
एक ओर जहां ग्रामीण इसे आस्था का प्रतीक मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने वाले कुछ लोग इसे गाय की कोई दिमागी बीमारी बता रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद प्रशासन ने लोगों से भीड़ को कम करने की अपील की और गाय के मालिक के बारे में पता कर उसे सौंप दिया गया। जहां मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गाय को 'सर्रा (हाइपोग्लाइसीमिया)' नाम की बीमारी है। इस बीमारी में इस तरह का व्यवहार होना आम बात है। फिलहाल गाय का उपचार शुरु कर उसे पशु चिकित्सक की निगरानी में रखा गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिवसेना ने धूमधाम से मनाया आदित्य ठाकरे का 36वां जन्मदिवस, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
2026-06-13
प्रशिक्षण शिविर में योग साधकों को मिला मार्गदर्शन, अष्टांग और हठयोग का अभ्यास
2026-06-13
2026-06-13
UP Pre Monsoon: यूपी में प्री मानसून की एंट्री, कई जिलों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट
2026-06-13
माॅनसून से पहले सेंट्रल रेलवे की बड़ी तैयारी, 117 जलभराव पाॅइंट्स पर लगाए 210 पंप
2026-06-13
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
2026-06-13
बंगाल पुलिस पर भड़कीं सागरिका घोष, अभिषेक बनर्जी के आवास पर कार्रवाई को बताया राजनीतिक प्रतिशोध
2026-06-13
2026-06-13
मां को खुश रखने के लिए ब्रिगेडियर बना युवक, गिरफ्तारी के बाद सामने आई ये सच्चाई
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-13
लखनऊ में पुलिस को चकमा देकर भागा कैदी, केजीएमयू से हुआ फरार
2026-06-13
जन चौपाल में गिनाई गईं सरकार की उपलब्धियां, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
2026-06-12
हजरत पीरकमाल शाह बाबा के 27वें उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, कव्वाली मुकाबले ने बांधा समां
2026-06-12