शिवसेना ने धूमधाम से मनाया आदित्य ठाकरे का 36वां जन्मदिवस, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
खबर सार :-
विधायक आदित्य ठाकरे का 36वां जन्मदिवस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान आदित्य ठाकरे के दीर्घायु होने की कामना की गई। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता, जनसेवा और सामाजिक कार्यों के संकल्प के साथ हुआ।
खबर विस्तार : -
पीलीभीत: शिवसेना की पीलीभीत इकाई द्वारा युवा सेना प्रमुख एवं विधायक आदित्य ठाकरे का 36वां जन्मदिवस शनिवार को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शिवसेना कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता
कार्यक्रम का आयोजन शिवसेना जिलाप्रमुख शैली शर्मा एवं पार्टी के कानूनी सलाहकार एडवोकेट आर.के. शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाप्रमुख शैली शर्मा ने कहा कि आदित्य ठाकरे ने जनप्रतिनिधि के रूप में युवाओं, पर्यावरण संरक्षण और जनहित के मुद्दों पर उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व के रूप में आदित्य ठाकरे ने देशभर के युवाओं को नई सोच और सकारात्मक राजनीति का संदेश दिया है। उनके कार्य और विचार युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
एकजुटता का दिया संदेश
कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आदित्य ठाकरे का नेतृत्व युवा पीढ़ी को समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद करने का भी अवसर है। इसी भावना के साथ कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों को बढ़ावा देने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि वे आदित्य ठाकरे द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।
इस अवसर पर शिवसेना जिलाध्यक्ष शैली शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल प्रजापति, कानूनी सलाहकार एडवोकेट आर.के. शर्मा, प्रवक्ता प्रदीप श्रीवास्तव, जिला महासचिव सोनू गोस्वामी, जिला सचिव हर्षित, विशेष शर्मा, अभिलाष गुप्ता, प्रेम शंकर, दयाराम, ऋषभ सिंह, सौरभ यादव, आंचल शर्मा, अमित शर्मा, चंचल वर्मा सहित अनेक शिवसैनिक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः-संजय राउत के बयान पर प्रदीप भंडारी का पलटवार, बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों का अपमान
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08
-
MP में आयुष्मान योजना का विरोध, संगठनों ने किया बहिष्कार का ऐलान
2026-10-08
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06