Barabanki News: बाराबंकी में एक ही दिन तीन सड़क हादसों से दहशत का माहौल, दुर्घटना में डेढ़ माह के मासूम सहित चार की मौत
खबर सार :-
बाराबंकी में एक ही दिन में तीन अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
खबर विस्तार : -
Barabanki News: बाराबंकी में शनिवार के दिन तीन अगल-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। इन तीनोंं सड़क हादसे में एक डेढ़ माह के नवजात समेत कुल चार लोगों की जान चली गई, जबकि 6 लोग घायल है, जिनमें से दो की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
Barabanki News: लखनऊ-अयोध्या हाईवे सड़क हादसे में दो बाइक सवार की मौत
बात करें पहली घटना की तो लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सड़क पार कर रहे एक बाइक पर सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि जैदपुर के हरख निवासी दीपू बिजली मिस्त्री शुक्रवार को अपने भांजे अतुल और परवेश को लेकर सफदरगंज प्यारेपुर सरैयां गए हुए थे। वहां अपने जीजा के घर बिजली के काम के लिए गए हुए थे। शनिवार सुबह घर लौटते समय दादरा चौराहे पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनके बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां अतुल और परवेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपू का इलाज चल रहा है।
Barabanki News: शाहजहांपुर सड़क हादसे में डेढ़ माह के मासूम की दर्दनाक मौत
बात करें दूसरी घटना शाहजहांपुर की तो शरीफ अपनी पत्नी शहनाज, बड़े बेटे शोएब और डेढ़ महीने के बेटे हसनैन के साथ लखनऊ मजदूरी करने के लिए ई-रिक्शे से जा रहे थे। रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर रेलवे पुल के पास अचानक बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में जा गिरा। इस हादस में डेढ़ माह के हसनैन की रिक्शे और सामान के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि बाकी के तीन लोग घायल हो गए। शरीफ और उनकी पत्नी शहनाज रमवापुर भट्टे पर मजदूरी करते हैं। पिछले कुछ दिनों से काम बंद होने के कारण वह अपने परिवार सहित नए काम की तलाश में लखनऊ पलायन के लिए जा रहे थे।
Barabanki News: रामनगर में मिला शव
वहीं तीसरी घटना रामनगर में महादेवा-सूरतगंज मार्ग पर शनिवार की सुबह एक मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रहटा निवासी पवन गौतम के रुप में हुई है। कोतवाल अरुण प्रताप सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पवन शराब का लती था, उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें: Punjab Ferozepur Accident News: फिरोजपुर में पिकअप-ट्रक की भिड़ंत, 9 की मौत, अंतिम संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा
अन्य प्रमुख खबरें
-
DUSU Election Results: डूसू चुनाव में NSUI-ABVP में रोमांचक मुकाबला
2026-09-19
-
लखनऊ में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित AC बस धू-धूकर जली
2026-09-19
-
तमिलनाडु में डेंगू का बढ़ रहा प्रकोप, अब तक 16,577 मरीजों की पुष्टि
2026-09-19
-
एमपी में सुरक्षा बलों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पार्थ योजना शुरू
2026-09-19
-
राधा अष्टमी पर बरसाना में ‘लाडली जी’ के दर्शन करने को उमड़े भक्त
2026-09-19
-
शिलांग चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल 20 नवंबर से, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
2026-09-18
-
बाबा नीम करौली से जुड़े जगहों के दर्शन को UPSTDC ने शुरू किया टूर पैकेज
2026-09-18
-
झांसी में 100 आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे मॉडल, बच्चों को मिलेंगी सुविधाएं
2026-09-18
-
गोरखपुर में महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में होगी श्रद्धांजलि सभा, सीएम योगी भी पहुंचेंगे
2026-09-18
-
नगर निगम लखनऊ ने बनाया रिकॉर्ड, गृहकर वसूली में 17 निगमों को पिछाड़ा
2026-09-18
-
UP में ‘सारथी दीदी’ के जरिये भारत टैक्सी को गांवों तक पहुंचाएगी सरकार
2026-09-18
-
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका
2026-09-18
-
फ्लोटिंग सोलर-स्टोरेज विकल्पों से बिजली संकट से निपटेगी केरल सरकार
2026-09-18
-
कूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, केजीपी 12 ने चार शावकों को दिया जन्म
2026-09-18
-
महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
2026-09-18