Kasganj Bus Accident: कासगंज में बरेली मथुरा हाईवे पर दो बसों की भिड़ंत, 2 की मौत, 36 घायल, 12 जिला अस्पताल रेफर
खबर सार :-
बरेली मथुरा हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 36 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Kasganj Bus Accident: कासगंज में बरेली-मथुरा हाईवे पर राजस्थान लोक परिवहन और एटा डिपो की शनिवार सुबह जबरदस्त टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस टक्कर में कुल 36 यात्री बुरी तरह घायल हो गए हैं, जबकि दो यात्रियों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बस चालक को झपकी आ गई थी, जिस कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा है।
Kasganj Bus Accident: बरेली मथुरा हाईवे पर दो बसों की टक्कर
कासगंज में शनिवार सुबह 6 बजे के समय बरेली मथुरा हाईवे पर राजस्थान लोक परिवहन सेवा बस और एटा डिपो की जोरदार टक्कर हो गई। बस में सवार सभी यात्री गंगा स्नान और अपने पूर्वजों के कर्मकांड के लिए सोरों शुकरक्षेत्र से आ रहे थे। इस हादसे में भरतपुर निवासी 80 वर्षाय गिर्राज और 65 वर्षीय प्रीतम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रुप से घायल 36 लोगों में 22 को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में बहादुर सिंह, राकेश कुमार, वेद प्रकाश, कमलेश, अंगूरी, उदय मोहन, किरण देवी, प्रेमराम, गिरी प्रसाद, मंजीश, यादराम, बृजेश, दीनदयाल, भरत, सुतांजली, राधेश्याम, पूरन चंद्र, लक्ष्मी, गनपत, सत्यवती, राम ढकेली, रामकुमार, तिमानपाल, संतो, माया देवी, गीता, सपना, भजनलाल, प्रेमवती और चंद्रकला शामिल हैं।
Kasganj Bus Accident: डीएम प्रणय सिंह ने बताया घटनाक्रम
डीएम प्रणय सिंह ने कहा, ''कासगंज-सोरों मार्ग पर डीएम कार्यालय के समीप राजस्थान रोडवेज और एटा डिपो की बसों के बीच आमने-सामने टक्कर होने की सूचना मिली थी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जो राजस्थान डिपो की बस में सवार थे। वहीं 36 अन्य घायल यात्रियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजस्थान डिपो की बस के चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।''
Kasganj Bus Accident: दो दिन पहले हुआ था हादसा
एटा के पिवारी क्षेत्र में दो दिन पहले ही एक और हादसा हुआ था। मथुरा से कासगंज जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मक्के से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ट्रक चालक को चोटें लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ओवरलोड होने के कारण हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ये भी पढ़ें: Gonda Road Accident: गोंडा में दोहरे हादसे से मचा कोहराम, बाइक टक्कर में बचाने गए लोगों को SUV ने रौंदा, 4 की मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
jhansi-interstate-gang-police-cbi-gst-officer-arrested
2026-08-23
-
उज्जैन में सात समंदर पार से आए 3 विदेशी जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से की शादी
2026-08-23
-
चाकसू में किराना स्टोर पर मारपीट, बाजार बंद कर व्यापारियों का प्रदर्शन
2026-08-23
-
भीलवाड़ा में रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा, 5 सैंपल लिए
2026-08-23
-
शाहपुरा जिला बहाली आंदोलन ने लिया चुनावी मोड़, चुनाव की तैयारी
2026-08-23
-
रसोइयों के लिए सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा, किया सम्मानित
2026-08-23
-
कोलकाता अग्निकांड मामलाः पुलिस के हत्थे चढ़ा होटल का मालिक
2026-08-22
-
चार धाम यात्राः 6.68 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे यमुनोत्री
2026-08-22
-
लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का किया बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन
2026-08-22
-
कचरा प्रबंधन से समृद्धि की मिसाल बनी पश्चिम चंपारण की डुमरी पंचायत
2026-08-22
-
IGKV पेपर लीक: एंटोमोलाॅजी की परीक्षा रद्द, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार
2026-08-22
-
राजनाथ सिंह ने अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का किया उद्घाटन
2026-08-22
-
हिमाचल प्रदेश में बारिश से गिरा तापमान, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
2026-08-22
-
मिनी नंदिनी योजना: ई-लॉटरी पर उठे सवाल, अधर में चयन
2026-08-22
-
त्योहारों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
2026-08-22