Gonda Road Accident: गोंडा में दोहरे हादसे से मचा कोहराम, बाइक टक्कर में बचाने गए लोगों को SUV ने रौंदा, 4 की मौत
खबर सार :-
गोंडा में बाइक की आपस में जोरदार टक्कर होने के बाद घायलों की मदद करने वाले स्थानीय लोगों को कार ने रौंद दिया। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई।
खबर विस्तार : -
Gonda Road Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा से भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर नरायनपुर भलियनपुरवा के पास रात सवा 10 बजे के समय दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हुई, जिसके बाद दोनों बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोग उनकी मदद के लिए पहुंचे तो सामने आती हुई तेज रफ्तार SUV ने उन्हें रौंंद दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
Gonda Road Accident: कार ने लोगों को रौंदा
बुधवार देर रात गोंडा-लखनऊ हाईवे पर हुए इस हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले जाया गया। इस भीषण हादसे में सूर्यवंशम पुरवा निवासी 25 वर्षीय गुलशन, भलियनपुरवा निवासी 40 वर्षीय हसन मोहम्मद, तरहटा निवासी इम्तियाज अली और संजय कुमार तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में विनय प्रताप सिंह, तबरेज अली, परवेज, अंशुमान और शनि गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने कार के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Gonda Road Accident: कार की तलाश में जुटी पुलिस
घटना स्थल पर मौजूद ममता ने बताया कि दुर्घटना के समय हम लोग वहीं मौजूद थे, मेरे देवर और बेटे ने बाइक सवार लोगों की मदद के लिए आगे आए, तभी तेजी से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। फिलहाल
पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों में परवेज और अंशुमान की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस दोहरे एक्सीडेंट के कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
Gonda Road Accident: संभल-अमरोहा बॉर्डर पर हादसा
बुधवार की ही सुबह संभल-अमरोहा बॉर्डर के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 8 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग कश्मीर से घूमकर वापस आ रहे थे, कि बॉर्डर के पास स्कॉर्पियो चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और भीषण हादसे का शिकार हो गई। सभी लोग लखनऊ के चौक इलाके के रहने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: Mussoorie Car Accident: उत्तराखंड मसूरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार 4 की मौके पर मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW : पिछले साल 2.77 करोड़ रुपये में हुआ था टेंडर, 4.61 करोड़ रुपये की बोली को मंजूरी
2026-10-25
-
यूपी में चकबंदी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर, गांवों में प्रक्रिया पूरी करने की संख्या बढ़ी
2026-10-25
-
हमीरपुर में जलविहार महोत्सव आज, पानी के बीच रामलीला का होगा सजीव मंचन
2026-10-25
-
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड
2026-10-25
-
लखनऊ में वकीलों का विरोध प्रदर्शन, चैंबर तोड़ने की कार्रवाई से नाराज
2026-10-25
-
Sharad Purnima 2026: शरद-पूर्णिमा पर प्रयागराज में उमड़ा जनसैलाब
2026-10-25
-
सीवान विस्फोट मामले में पांचवी मौत की गुत्थी उलझी, युवती की तलाश जारी
2026-10-24
-
झांसी में सुरक्षा जवानों की भर्ती, 22 हजार तक वेतन
2026-10-24
-
UPMRC को UMI 2026 में मिला बेस्ट स्टॉल अवार्ड
2026-10-24
-
बल्दीराय में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मार्गों का निरीक्षण, सुरक्षा के निर्देश
2026-10-24
-
झांसी में डॉक्टर के घर चोरी, नौकर का बेटा गिरफ्तार
2026-10-24
-
उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन फूड स्टोर्स पर FSDA की बड़ी कार्रवाई, 4 लाइसेंस निलंबित
2026-10-24
-
कैनवस पर उतारें या रील बनाकर दुनिया को दिखाएं अयोध्या, ऐसे करें आवेदन
2026-10-24
-
बिहार में खाद्य सुरक्षा अभियान तेज, 531 प्रतिष्ठानों की जांच
2026-10-24
-
दीपोत्सव से पहले अयोध्या में चला सफाई अभियान, मेयर ने उठाई झाड़ू
2026-10-24