Mussoorie Car Accident: उत्तराखंड मसूरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार 4 की मौके पर मौत
खबर सार :-
देहरादून जिले के मसूरी से एक भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार एक दुर्गम खाई में जा गिरी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है।
खबर विस्तार : -
Mussoorie Car Accident: देहरादून के मसूरी-कोलूखेत झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर एक कार बैलेंस से बाहर हो गई, जिससे खाई में जा गिरी। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार में चार लोग मौजूद थे। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कार को खाई से निकालने में जुट गई। सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरने के कारण टीम को काफी परेशानाी का सामना करना पड़ा।
मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सवार लोगों ने दुर्घटना से ठीक कुछ समय पहले ही पास के एक दुकान से जरुरत के सामान खरीदे और इसके बाद कार में बैठ गए। कार में बैठने के बाद वह तेजी से ढलान की ओर बढ़ने लगा और अनियंत्रित होकर खाली प्लॉट से होते हुए गहरी खाई में जा गिरा। सभी कार सवार उत्तरकाशी से आए थे। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। कार इतनी तेजी से ढलान की ओर बढ़ा कि 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। बचाव कार्य ने महिला समेत चार शव को खाई से निकाल लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।
हादसे में चार लोगों की मौत
स्थानीय लोगों के मुताबिक मारुति सिलेरियो कार, जिसकी कार संख्या- DL5CS4610 है उसमें सवार लोगों के नाम सत्यप्रकाश जो सोनीपत के रहने वाले थे। 19 वर्षीय मनीत, 48 वर्षीय सविता पत्नी धर्मवीर जो गाजियाबाद की रहने वाली थीं और 46 वर्षीय संगीता पत्नी टीटू जो करोल बाग दिल्ली की निवासी थीं। इस भीषण हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना भयंकर था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
पिछले साल भी इसी जगह हुआ था हादसा
पिछले साल अक्टूबर में इसी जगह एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिससे उसमें आग लग गई थी। इसमें वाहन चालक घायल हुए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश करने लगी, जिस कारण सड़क के दोनों साइड घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। मसूरी में सड़क हादसे होने का सबसे प्रमुख कारण पहाड़ी और संकरे रास्तों पर अक्सर वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं और ऐसे हादसों का शिकार हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें: बेंतवा नदी निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की मौत, 3 के अभी भी फंसे होने की आशंका
अन्य प्रमुख खबरें
-
ईडन गार्डन्स में दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारी, CAB से मांगी अनुमति
2026-09-10
-
बराबंकी में सरयू नदी उफान पर, कई घर पानी में समाए; ग्रामीणों में दहशत
2026-09-10
-
इंदौर में अतिक्रमण हटाने गई टीम से झड़प, हंगामा कर रहे 6 लोग हिरासत में
2026-09-09
-
कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक सरकार खटखटाएगी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
2026-09-09
-
तमिलनाडु में 1.5 लाख स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापना की विशेष तैयारी
2026-09-09
-
भागलपुर में बाढ़ के बीच हाईवे बना खेल का मैदान, कई पंचायतें बनीं टापू
2026-09-09
-
यूपी में लापरवाही बरतने वाले 5 तहसीलदार निलंबित
2026-09-08
-
बसपा में जाने की अटकलों पर लगा विराम, मोहन साहू बोले- अखिलेश यादव के साथ रहूंगा
2026-09-08
-
हिमाचल में बारिश पर ब्रेक! शिमला में खिली धूप, कहीं-कहीं छाए बादल
2026-09-08
-
मैहर में जंगली हाथी से दहशत, हमले में ग्रामीण की मौत; कई घर ढहाए
2026-09-08
-
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर
2026-09-08
-
पौने दो लाख गोवंश की सुरक्षा का लक्ष्य, 23 टीमें करेंगी टीकाकरण,
2026-09-08
-
युवक के अपहरण से मचा हड़कंप, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
2026-09-08
-
झांसीः तेजी से बढ़ी संख्या, ऑटो से लगभग दोगुने हुए ई-रिक्शा
2026-09-08
-
सीएम योगी आज अयोध्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित
2026-09-08