बेंतवा नदी निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की मौत, 3 के अभी भी फंसे होने की आशंका
खबर सार :-
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर में आंधी-तूफान के कारण निर्माणाधीन ब्रिज गिरने से 6 मजदूरोंं की दर्दनाक मौत हो गई। अभी भी कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
खबर विस्तार : -
Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर-प्रदेश के हमीरपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले में आंधी-तूफान ने बड़ा कहर मचाया है। बेंतवा नदी पर एक निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई। अभी भी मलबे के नीचे कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुल का निर्माण लालपुर थाना क्षेत्र के बेतवा नदी पर चल रहा था। यह मोराकंदर और कुरारा की मवाईजार को जोड़ने के लिए बनाई जा रही थी।
रात 2 बजे गिरा पुल का स्लैब
हमीमपुर के ASP अरविंद ने घटना का जिक्र करते हुए बताया कि तेज तूफान के कारण निर्माणाधीन पुल ढहने से छह मजदूरों मौत हो गई। पुलिस को इस घटना की सूचना रात करीब 2 बजे मिली कि पुल का स्लैब गिर गया है, जिसके नीचे कुछ लोग दब गए हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया। बताया जा रहा है कि अभी भी पुल के नीचे कुछ लोग फंसे हुए हैं। उनके बचाव के लिए SDRF और पुलिस की टीम हर संभव प्रयास कर रही है। मलबे में फंसने से जिन छह लोगों की मौत हो गई उनमें से पांच की शिनाख्त कर ली गई है।
मरने वालों के नाम
बेतवा में निर्माणाधीन पुल गिरने से मरने वालों में लोकेंद्र, कुलदीप निषाद, चिल्ला थाना निवासी बांदा जिला, सावंत यादव, सभाजीत, भूरागढ़ बांदा निवासी, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, स्वाहा निवासी खुर्द थाना क्षेत्र ललपुर, राजेश पाल निवासी हमीरपुर के नाम शामिल हैं। मलबे में अभी भी तीन लोग फंसे हुए हैं, जिनके नाम अवधेश निषाद निवासी भूरागढ़ बांदा, कल्लू यादव भूरागढ़ बांदा और राजेश निषाद नरैनी बांदा के रहने वाले है। इनको SDRF की टीम बचाने में जुटी है।
रायबरेली में भी आंधी-तूफान से हादसा
ऐसा ही घटना रायबरेली से सामने आया है, जहां तेज आंधी-तूफान के कारण एक बड़ा पेड़ उखड़कर टीन शेड पर जा गिरा। उस वक्त घर की गृहणी टीन के नीचे सो रही थी। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि महिला को संभलने तक का मौका नहीं मिला और शेड के नीचे दबने के कारण उसकी मौत हो गई, जबकि उसकी नाबालिग बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ईडन गार्डन्स में दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारी, CAB से मांगी अनुमति
2026-09-10
-
बराबंकी में सरयू नदी उफान पर, कई घर पानी में समाए; ग्रामीणों में दहशत
2026-09-10
-
इंदौर में अतिक्रमण हटाने गई टीम से झड़प, हंगामा कर रहे 6 लोग हिरासत में
2026-09-09
-
कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक सरकार खटखटाएगी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
2026-09-09
-
तमिलनाडु में 1.5 लाख स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापना की विशेष तैयारी
2026-09-09
-
भागलपुर में बाढ़ के बीच हाईवे बना खेल का मैदान, कई पंचायतें बनीं टापू
2026-09-09
-
यूपी में लापरवाही बरतने वाले 5 तहसीलदार निलंबित
2026-09-08
-
बसपा में जाने की अटकलों पर लगा विराम, मोहन साहू बोले- अखिलेश यादव के साथ रहूंगा
2026-09-08
-
हिमाचल में बारिश पर ब्रेक! शिमला में खिली धूप, कहीं-कहीं छाए बादल
2026-09-08
-
मैहर में जंगली हाथी से दहशत, हमले में ग्रामीण की मौत; कई घर ढहाए
2026-09-08
-
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर
2026-09-08
-
पौने दो लाख गोवंश की सुरक्षा का लक्ष्य, 23 टीमें करेंगी टीकाकरण,
2026-09-08
-
युवक के अपहरण से मचा हड़कंप, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
2026-09-08
-
झांसीः तेजी से बढ़ी संख्या, ऑटो से लगभग दोगुने हुए ई-रिक्शा
2026-09-08
-
सीएम योगी आज अयोध्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित
2026-09-08