झांसी: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को झांसी में कहा कि 2027 में उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाएगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए उसे लुटेरी सरकार बताया और कहा कि वह झूठे मुकदमों के जरिए विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है।
शिवपाल यादव ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की
झांसी में निजी दौरे पर आए शिवपाल यादव ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सपा का 'पीडीए' (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और आधी आबादी) का नारा लोगों को आकर्षित कर रहा है और भारी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जीएसटी के नाम पर लूट-खसोट की जा रही है और पूरे प्रदेश में बिजली की समस्या चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्राइमरी स्कूल बंद करके शराब के ठेके खोलने में लगी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली सबसे महंगी है और रात में बिजली चोरी पकड़ने के नाम पर भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।
इस दौरान उन्होंने आजम खान को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि आजम खान पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और हमेशा सपा में रहेंगे। उन्होंने आजम खान की रिहाई का स्वागत करते हुए कहा कि न्याय की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा न्याय और इंसाफ पर विश्वास रखती है और हर उपेक्षित वर्ग के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव, लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल, वरिष्ठ नेता सीताराम कुशवाहा, जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला, महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष सलीम खानजादा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई