शाहजहांपुरः मदनपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कबिलपुर स्थित पेट्रोल पम्प से 100 मीटर पहले मदनपुर की तरफ एक इको कार नं. यूपी 25 सीई 6311 व डिस्कवर मोटरसाइकिल नं. यूपी 27 एन 5104 की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें इको कार सवार दो व्यक्ति सुधीर पुत्र ओमकार, उम्र करीब 40 वर्ष और सोनू पुत्र पुत्तूलाल, उम्र करीब 18 वर्ष निवासीगण ग्राम करनपुर कलां, थाना फरीदपुर, जिला बरेली की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
डिस्कवर मोटरसाइकिल सवार चार व्यक्ति रवि पुत्र सूरजपाल, उम्र करीब 20 वर्ष आकाश पुत्र राजू, उम्र करीब 20 वर्ष दिनेश पुत्र भीमसेन, उम्र करीब 19 वर्ष सभी निवासीगण ग्राम नजरपुर कस्बा व थाना तिलहर जिला शाहजहांपुर को मौके से ही एंबुलेंस द्वारा सीएचसी मदनपुर भेजा गया जहां उपचार के दौरान तीनों की मृत्यु हो गई। तथा अभिषेक पुत्र मेवाराम उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम नजरपुर कस्बा व थाना तिलहर जनपद शाहजहांपुर को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान अभिषेक की मृत्यु हो गई।
तत्पश्चात उपरोक्त सभी 05 मृतकों को सीएचसी मदनपुर से किट बैग में रखकर वाहन की व्यवस्था कर जिला मोर्चरी भिजवाया गया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना में बाइक में आग लग गई। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और दुर्घटना के कारणों की गंभीरता से जांच कर तत्काल व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई