शाहजहांपुर : जनपद के बंडा क्षेत्र में श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में एक भव्य और ऐतिहासिक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस विशाल धार्मिक यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्ति, आस्था और उत्साह के रंग में रंग दिया। शोभा यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत बंडा से हुआ, जिसकी अध्यक्षता डॉ. अखिलेश कुमार ने की।
गाजे-बाजे और पारंपरिक धुनों के बीच निकली इस शोभा यात्रा में सबसे आगे सजे-धजे घोड़े चल रहे थे, जिनके पीछे फूलों से अलंकृत भगवान श्रीराम की प्रतिमा और शिवलिंग की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। रथों की भव्य सजावट और धार्मिक झांकियों ने मार्ग में खड़े लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभा यात्रा बंडा से खुटार होते हुए पुवायां, मझगवां और दलेलापुर से गुजरती हुई पुनः बंडा में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जिस मार्ग से शोभा यात्रा गुजरी, वहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर, फूल मालाएं पहनाकर और जलपान की व्यवस्था कर भक्तों का स्वागत किया।
इस अवसर पर यात्रा से जुड़े सनातनी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का एक दल अयोध्या धाम स्थित हनुमानगढ़ी भी पहुंचा। वहां उन्होंने महंत राजूदास से भेंट कर उन्हें आगामी धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इसके साथ ही हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात कर शोभा यात्रा और धार्मिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अखिलेश कुमार, हर्षिता अभिनेत्री, रामवीर सिंह राठौड़, सौरभ वर्मा, गौरव भदोरिया, सुमित दीक्षित सहित अनेक गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि क्षेत्र में रामभक्ति और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों की आस्था दिन-प्रतिदिन और अधिक प्रगाढ़ होती जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल