Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में देर रात पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर एक समुदाय विशेष के लोग सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा हुआ। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने थाना घेर लिया। अल्लाह हू अकबर जैसे धार्मिक नारे लगाए और हंगामा करने लगे। इस बीच पुलिस को हालात संभालने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। फिलहाल जिले में शांति बनी हुई है।
दरअसल, शाहजहांपुर में एक व्यक्ति ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की थी। विवाद तब शुरू हुआ जब उस व्यक्ति की पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। पोस्ट वायरल होने के बाद समुदाय विशेष के लोगों में काफी गुस्सा भड़क गया। वे सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया और जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी स्थिति पर नज़र बनाए हुए थे।
आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर हंगामा और उत्पात मचाया। प्रदर्शनकारियों ने सदर बाज़ार थाने को घेर लिया था। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी इतनी तेज़ी से भागे कि सड़क पर चप्पल-जूते बिखरे दिखाई दिए। लाठीचार्ज के बाद भीड़ तितर-बितर हो गई, लेकिन तनाव काफी देर तक बना रहा। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पूरी घटना के बारे में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर कुछ अभद्र पोस्ट किया था। उस व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बाद दूसरे समुदाय के लोग चले गए थे। फिलहाल शांति-व्यवस्था कायम है। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनता से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा, "मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि अफवाहों पर ध्यान न दें। शांति बनाए रखने में प्रशासन की मदद करें।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह