शाहजहांपुरः तिलहर क्षेत्र में बीती रात एक ऐसी हृदयविदारक घटना घटी, जिसने मानवीय संवेदनाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक युवक अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर गया था, लेकिन वहां के स्टाफ की संवेदनहीनता ने उसे दर-दर भटकने पर मजबूर कर दिया। अंततः, निजी अस्पताल जाते समय सड़क हादसे में उसकी जान चली गई। विडंबना देखिए कि पिता की मौत के ठीक एक घंटे बाद उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया।
परिजनों के अनुसार, मृतक अपनी पत्नी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। वहां उसने स्टाफ से पत्नी को भर्ती करने के लिए करीब एक घंटे तक गुहार लगाई। वह गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन स्टाफ ने उसे भर्ती करने से साफ मना कर दिया। थक-हारकर युवक ने एक निजी एंबुलेंस बुलाई और पत्नी को प्राइवेट अस्पताल के लिए रवाना किया।
पत्नी को एंबुलेंस से भेजने के बाद वह स्वयं बाइक से अस्पताल के लिए निकला। रात करीब 12 बजे जैसे ही वह तिलहर के नगरिया मोड़ पर पहुंचा, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह उछलकर डिवाइडर के दूसरी तरफ जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के महज एक घंटे बाद निजी अस्पताल में प्रसूता ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। घर में किलकारी तो गूंजी, लेकिन पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका था। परिवार में मातम का माहौल है और महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे अभी तक पति की मौत की जानकारी नहीं दी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बरसावां में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुकदेव जन्म प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण
घर में बने गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
बारिश के कारण फसलें हुई बर्बाद, डीएम ने खेतों में जाकर किया सर्वे
मिशन शक्ति चरण-5 का दूसरा फेज: प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान