शाहजहांपुरः जल निगम द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हैंडपंप लगाए गए हैं। हैंडपंप खराब होने के बाद कोई उनकी सुध नहीं लेता है। जिससे हैंडपंप शोपीस बनकर रह गए हैं। विकासखंड बांदा की ग्राम पंचायत उदरा टिकरी के गांव टिकरी में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 3 वर्ष पूर्व इंडियन मार्का हैंडपंप का रीबोर कराया गया था, लेकिन अभी तक न तो चबूतरा बना है और न ही हैंडपंप की मरम्मत कराई गई है।
जिम्मेदारों ने भी इसकी सुध लेना उचित नहीं समझा है। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों में पेयजल की मांग बढ़ गई है। खराब पड़े हैंडपंप से साफ पानी नहीं मिल पा रहा है और ग्रामीण छोटी नालियों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी से हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है लेकिन वह इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। खराबी के कारण हैंडपंप से पानी नहीं निकल रहा है और शुद्ध पेयजल की समस्या बनी हुई है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को पेयजल मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रशासन की इस लापरवाही से ग्रामीणों में रोष है। स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द हैंडपंप की मरम्मत कराई जाए ताकि लोगों को पेयजल की समस्या से राहत मिल सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह