शाहजहांपुर: जनपद में मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति की विधानसभावार समीक्षा की गई और राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि एसआईआर के अंतर्गत अद्यतन एएसडी (एब्सेंट, शिफ्टेड और डेड) मतदाताओं की सूची तैयार कर ली गई है, जिसे सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने स्तर से सूची का सत्यापन करा लें। यदि सत्यापन के दौरान कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर पाया जाता है, तो उसका विवरण निर्धारित प्रारूप में 26 दिसंबर तक उपलब्ध करा दिया जाए, ताकि उसका नाम पुनः मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।
जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी बीएलओ द्वारा अद्यतन एएसडी सूची में किसी मतदाता का गलत चिन्हांकन कर दिया गया है, तो संबंधित राजनीतिक दल अथवा मतदाता उसकी आपत्ति संबंधित बीएलओ या ईआरओ (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) को दे सकता है। जांच के उपरांत यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो संबंधित मतदाता का नाम रोलबैक कर मतदाता सूची में बहाल कर दिया जाएगा।
बैठक में नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 भरना अनिवार्य है। वहीं ऐसे भारतीय नागरिक जो विदेश में निवास कर रहे हैं और जिन्होंने किसी अन्य देश की नागरिकता नहीं ली है, उनके लिए फार्म-6ए भरने की व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि एएसडी की अद्यतन सूची जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, जिससे आम नागरिक और राजनीतिक दल आसानी से इसका अवलोकन कर सकें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी शुद्धता बनाए रखने में प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक दलों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
बैठक में मौजूद सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया और एसआईआर प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा