शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में इस वर्ष भी भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ आज से हुआ। भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं बंडा द्वितीय जिला पंचायत सदस्य पद के 2026 के संभावित प्रत्याशी सुरेश सिंह यादव के नेतृत्व में रविवार को बंडा ब्लॉक के मोहनपुर गाँव स्थित नौधा बाबा तीर्थ पर नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
लखनऊ से पधारी कथावाचक सोनी शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा के गुणों का बखान किया। उन्होंने कहा कि इस कथा के श्रवण से दिव्य ज्ञान की प्राप्ति होती है और मन शुद्ध होता है। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान का भंडार है। आयोजक बबलू कुमार ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की। इस वर्ष यह आयोजन सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से किया गया। साथ ही, प्रतिदिन सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
प्रत्येक घर से लोगों ने कुछ न कुछ सहयोग दिया। सोनी शास्त्री द्वारा क्षेत्रवासियों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा का आयोजन चुनिंदा व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा है। कथा 21 अक्टूबर से शुरू होकर 29 अक्टूबर को समाप्त होगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक और रात 8:00 बजे से 11:00 बजे तक चलेगी। भागवत कथा के समापन पर कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद, सभी वर्गों के श्रद्धालु भंडारे का प्रसाद ग्रहण करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह