शाहजहांपुरः शुक्रवार को करवा चौथ के लिए बाजार महिलाओं से गुलजार रहा। शाहजहांपुर के सदर बाजार, रेलवे रोड, सुभाष नगर, जेल रोड, हथौड़ा चौराहा, पुवायां में राजा मार्केट, बंडा में बिलसंडा रोड और खुटार रोड समेत अन्य जगहों पर ज्वेलरी की दुकानों, साड़ी सेंटरों, ब्यूटी पार्लरों, गिफ्ट शॉप और पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी।
सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। लोग दिन भर ज्वेलरी और कपड़ों की दुकानों पर खरीदारी करते नजर आए। कॉस्मेटिक और ब्यूटी पार्लरों की दुकानों पर भीड़ रही। वहीं, महिलाओं ने ज्वेलरी की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी की। शहीदों की नगरी में करवा चौथ पर सुबह से ही बाजार में रौनक रही। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा। शाम ढलते ही पूजा-अर्चना की और घाटों पर भीड़ रही।
रात में चंद्रमा को जल अर्पित करने के बाद महिलाओं ने अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा। शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने घरों में विधि-विधान से करवा चौथ की पूजा की। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार करके एक जगह एकत्रित होकर करवा चौथ की कथा सुनी। रात में चांद दिखने के बाद, सुहागिनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और चांद को अर्घ्य दिया। इसके बाद उन्होंने छलनी से अपने पतियों को देखा और उनकी पूजा की। उन्होंने अपने पतियों से जल और भोजन ग्रहण करके अपना करवा चौथ व्रत तोड़ा।
क्षेत्र की कई सुहागिनें अपने पतियों के विदेश में नौकरी करने, सेना में होने या अन्य आर्थिक बाध्यताओं के कारण घर नहीं लौट पा रही थीं। इसलिए, कई महिलाओं ने करवा चौथ पर अपने पतियों से मिलने के लिए अपने मोबाइल फोन पर ऑनलाइन वीडियो कॉल की, उनके चित्र देखे और अपना करवा चौथ व्रत तोड़ा। इसके बाद, उन्होंने चांद का दर्शन किया और अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की।
अन्य प्रमुख खबरें
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े