शाहजहांपुरः अतुल कुमार पुत्र रामकिशन शर्मा निवासी ग्राम नवादा अशरफपुर पोस्ट महासिर थाना सदर बाजार थाना सिंधौली जिला शाहजहांपुर अपने घर जाने के लिए बस स्टैंड शाहजहांपुर पर खड़ा था तभी ई-रिक्शा चालक ने अतुल कुमार को अपने ई-रिक्शा में बैठा लिया। जिसमें पहले से ही एक व्यक्ति मौजूद था। दोनों ने अतुल कुमार को नशीला पदार्थ पिला दिया और जेल रोड पर उतार दिया, जिसके बाद नशा हो जाने पर उन्होंने उसका सामान 500 नगद, एक प्रेशर कुकर, एक जोड़ी जूते, एक बड़ा मोबाइल छीन लिया।
मुखबिर की सूचना पर उसे समय 3 बजे मछली मार्केट पुवांया रोड से लगभग 50 मीटर दूर से गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से उपरोक्त अभियोग में चोरी गए माल में से 01 प्रेशर कुकर व घटना में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा बरामद किया गया। बरामदगी वाले स्थान पर वादी को बुलाकर बरामद माल व अभियुक्त की पहचान कराई गई, वादी ने माल व अभियुक्त को देखते ही पहचान लिया। चोरी के माल की बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) भादवि की बढ़ोतरी की गई है तथा दूसरे अभियुक्त नाजिम की तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
अभियुक्त महिपाल यादव पुत्र छोटेलाल निवासी ढकिया हमीदनगर थाना सिंधौली जिला शाहजहांपुर। होली से पहले की बात है नाजिम पुत्र सादिक निवासी ग्राम खिरिया पाठक, थाना पुवाया, जिला शाहजहांपुर इन दोनों ने मिलकर रोडवेज के पास से एक व्यक्ति को इस ई-रिक्शा पर सवारी के रूप में बैठाया, नाजिम उस व्यक्ति के बगल में पिछली सीट पर सवारी के रूप में बैठा था और मैं ई-रिक्शा चलाता था, उन्होंने उस व्यक्ति को बैठाया और चले गए, नाजिम ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर सवारी के रूप में बैठे व्यक्ति को ई-रिक्शा में ही पिला दिया।
ई-रिक्शा को नगर निगम कार्यालय की ओर ले गए, जब तक वे नगर निगम कार्यालय पहुंचे तब तक ई-रिक्शा में बैठा व्यक्ति बेहोश हो गया, दोनों ने उसके 100 नकद और एक प्रेशर कुकर, एक जोड़ी जूते, एक बड़ा मोबाइल लूट लिया और उस व्यक्ति को वहीं जेल रोड पर उतार दिया, और सामान के बंटवारे में नाजिम को 100 रुपये मिले जो उसने खर्च कर दिए, जो प्रेशर कुकर मिला था वह अभी भी इसी ई-रिक्शा की डिग्गी में पड़ा है। ई-रिक्शा की डिक्की खोली तो उसमें 05 लीटर का प्रेशर कुकर मिला, जिसके डिब्बे पर अंग्रेजी में VIDEOCON लिखा था। आज भी मैं किसी की तलाश में निकला था और पकड़ा गया। और माफ़ी मांगने लगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल