शाहजहांपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में नरेन्द्र कश्यप (जिलाप्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार) की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस बैठक पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी तथा मुख्य विकास अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन के आगमन पर उन्हें सलामी दी गई। तत्पश्चात बैठक के दौरान जनपद में हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति, प्रभावित परिवारों को सहायता पहुँचाने की कार्यवाही, बांधों व तटबंधों की स्थिति आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रभावित परिवार को आवश्यक सहायता से वंचित न रखा जाए तथा राहत कार्यों में पारदर्शिता व त्वरितता सुनिश्चित की जाए।
इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागीय योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही, कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार द्वारा जनहित से जुड़ी योजनाओं एंव विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन तथा प्रभावी पुलिसिंग व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक के दौरान, जिले के विभिन्न विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों से जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली और सभी योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से क्रियान्वित करने पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने पुलिस विभाग को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता को राहत और विकास कार्यों का लाभ समय पर और पूरी ईमानदारी से पहुँचाना है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई