शाहजहांपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक आयोजित कर स्वामी सुखदेवानंद महाविद्यालय में 6 सितंबर 2025 को बाढ़ की विकट परिस्थितियों में परीक्षा केंद्रों पर जलभराव और परीक्षा केंद्रों में बाढ़ जैसी चुनौतियों के बावजूद पीईटी (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) परीक्षा के सफल आयोजन हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
परीक्षा केंद्रों पर बाढ़ और परीक्षा केंद्रों पर जलभराव जैसी चुनौतियों के बावजूद परीक्षा को सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए किए गए प्रयासों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप ने कहा कि यह सराहनीय है कि विपरीत परिस्थितियों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने टीम भावना और समर्पण के साथ पीईटी परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कार्य किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि 6 सितंबर 2025 को स्वामी सुखदेवानंद महाविद्यालय में आयोजित पीईटी परीक्षा के दौरान बाढ़ की विकट परिस्थितियों में जिस प्रकार सभी ने तत्परता, साहस और टीम भावना का परिचय दिया, वह वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से न केवल परीक्षा की गरिमा बनी रही, बल्कि परीक्षार्थियों की सुरक्षा और सुविधा भी सुनिश्चित हो सकी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने भी विभागीय टीम के कार्यों की सराहना करते हुए इसे जनहित एवं प्रशासनिक दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप ने पीईटी परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार लगन, तत्परता एवं जिम्मेदारी से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविन्द कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर देवेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल