शाहजहांपुर: आज शाहजहांपुर जिले के पुलिस लाइन परिसर में समाधान अभियान एवं इंडिया पेस्टीसाइड लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से "हल्ला बोल चुप्पी तोड़" नारे के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत बाल यौन हिंसा विषय पर गहन चर्चा की गई, जिसमें एनजीओ एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने की, जिन्होंने समाज में बाल यौन हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की तथा इसके समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पीड़ितों के अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं न्याय प्रणाली की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बाल यौन हिंसा की रोकथाम, रिपोर्ट करने के तरीकों एवं कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी दी। एनजीओ प्रतिनिधियों ने समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने तथा पीड़ितों को भावनात्मक एवं कानूनी सहायता प्रदान करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने में सहयोग करेगा तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। "हल्ला बोल छुपी तोड़" बाल यौन हिंसा के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल