शाहजहांपुर: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने उपजिलाधिकारी पुवायां के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया। ज्ञापन नायब तहसीलदार सगीर द्वारा प्राप्त किया गया। ग्राम सिहोरा गाटा संख्या 138/1 निगोही पुवायां रोड पर स्थित है। यह भूमि प्रार्थी ममता देवी पत्नी राजेश सिंह व धीरेन्द्र पाल सिंह पुत्र रंजीत सिंह, सहदेव सिंह पुत्र शिवपाल सिंह आदि द्वारा शेर मोहम्मद से दिनांक 7.8.2025 को क्रय की गई थी।
वही गाटा संख्या 138/4 आशा देवी पत्नी कृष्ण चन्द्र मिश्रा भाजपा जिलाध्यक्ष शाहजहाँपुर द्वारा दिनांक 20-8-2025 को क्रय की गई थी, जिसकी पैमाइश हेतु उक्त लोगों ने तहसील पुवायां में प्रार्थना पत्र दिया था, किन्तु भाजपा जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा द्वारा भूमि पर कब्जे की नियत से अतिक्रमण किया जाने लगा। दिनांक 7.9.2025 को दो जे.सी.बी. व सात ट्रैक्टरों के साथ सैकड़ों लोगों ने भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
संगठन का कहना है कि 24 घंटे के अन्दर जमीन की पैमाइश करके इस निर्माण कार्य को नहीं रोका गया। तो संगठन के सभी किसान भाई अनिश्चितकालीन धरना, चक्का जाम व भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष उमाशंकर गंगवार, तहसील महासचिव सचिन मिश्रा, अशोक सिंह, मोनू सिंह, एडवोकेट विनीत मिश्रा, राजन सिंह, लालता प्रसाद मुखिया, सुदेश सिंह आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह