शाहजहांपुरः बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा रचित हमारे राष्ट्रीय गीत “वन्दे मातरम्” की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पुलिस लाइन शाहजहांपुर में एक भव्य व प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत माहौल में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत “वन्दे मातरम्” के सामूहिक गायन से हुई, जिसमें पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर प्रशिक्षु महिला आरक्षीगण तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे पुलिस लाइन परिसर में “वन्दे मातरम्” की गूंज ने अद्भुत देशप्रेम का वातावरण निर्मित कर दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि “वन्दे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह गीत हमें मातृभूमि के प्रति निष्ठा, एकता और त्याग की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रगीत की भावना को अपने जीवन में उतारने तथा देशसेवा के पथ पर दृढ़ता से अग्रसर रहने का संकल्प लिया। पुलिस लाइन का यह आयोजन न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव बना, बल्कि यह देशभक्ति, अनुशासन और एकता का सशक्त संदेश भी दे गया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई