शाहजहांपुरः शहर को अधिक सुंदर, सुव्यवस्थित और जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने आज स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने हनुमत धाम के पास खन्नौत नदी पर निर्माणाधीन रिवर फ्रंट, बरेली मोड़ के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यकरण कार्य तथा गर्रा नदी से निकली अजीजगंज पंप कैनाल पर 1200 मीटर सीसी लाइनिंग कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि हनुमत धाम क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और पथ विकास के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वर्तमान में लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य अगले दो से तीन महीनों में गुणवत्ता के साथ पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल धार्मिक और पर्यटन महत्व को बढ़ाएगी बल्कि नागरिकों के लिए एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल भी प्रदान करेगी।
बरेली मोड़ चौड़ीकरण एवं सौंदर्यकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने पाया कि कुछ बाधक तत्व जैसे—विद्युत पोल, ई-बस स्टैंड और पेड़—कार्य की गति को प्रभावित कर रहे हैं। इस पर उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि इन अवरोधों को शीघ्र साइड में शिफ्ट किया जाए, ताकि कार्य बिना देरी सुचारू रूप से जारी रह सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने फर्श के निर्माण को आकर्षक और रंगीन डिजाइन में तैयार करने पर जोर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र की खूबसूरती में वृद्धि हो सके।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन सभी परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य शहर के सौंदर्यीकरण, जल प्रवाह व्यवस्था में सुधार, पर्यटन को बढ़ावा देने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य समय पर, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए, ताकि शहर के विकास में इन परियोजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई