शाहजहांपुर : जनपद के रोजा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुका में वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एवं रोहिलखंड अस्पताल, बंथरा, शाहजहांपुर की ओर से एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रभारी राहुल दुबे ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं।
निःशुल्क स्वास्थ्य मेले में कुल 410 मरीजों का पंजीकरण किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों की जांच के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श भी दिया गया। जांच के दौरान 10 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिनका ऑपरेशन वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एवं रोहिलखंड अस्पताल में पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा। इस घोषणा से मरीजों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
स्वास्थ्य शिविर में 68 मरीजों की ब्लड शुगर तथा 76 मरीजों की ब्लड प्रेशर जांच मुफ्त में की गई। इसके अलावा 338 मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं। अस्पताल प्रशासन द्वारा एमआरआई, सीटी स्कैन एवं अन्य जांचों पर विशेष छूट के कूपन भी मरीजों को प्रदान किए गए, जिससे भविष्य में उपचार कराना और भी सुलभ हो सके।
शिविर के दौरान पीआरओ मोहित थापा द्वारा लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने अस्पताल द्वारा संचालित परिवार स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी देते हुए बताया कि मात्र 200 रुपये में बनने वाला यह कार्ड एक वर्ष तक मान्य रहता है। इसके अंतर्गत ओपीडी पर्चा निःशुल्क, दवाइयों एवं जांचों पर अतिरिक्त छूट तथा भर्ती व ऑपरेशन में विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने में डॉ. शशांक, डॉ. स्वप्निल सहित पैरामेडिकल स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा