शाहजहांपुर : विकासखंड बंडा के ग्राम पंचायत उदरा टिकरी के गांव टिकरी में साफ-सफाई न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी उनकी कोई नहीं सुन रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। स्वच्छ भारत अभियान फेल साबित हो रहा है। गांव की सभी नालियां कूड़े से भरी हुई हैं। गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी सीमेंटेड सड़क से आने-जाने वाले ग्रामीणों को हो रही है। नालियां इतनी भरी हुई हैं कि गांव के चारों तरफ सीमेंटेड सड़क पर पानी बह रहा है। बच्चे जब स्कूल जाते हैं तो उन्हें सड़क पर बह रहे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि गंदे पानी की निकासी के लिए नाली बनाई गई थी लेकिन समय-समय पर उसकी सफाई नहीं की जाती जगह-जगह फैले गंदे पानी से होकर स्कूली बच्चे भी आते-जाते हैं। जिससे बच्चों के बीमार होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में सफाई व्यवस्था की हालत इतनी खराब है कि लोग गांव में रहना पसंद नहीं करते हैं।
ग्रामीणों ने पंचायत से नियमित सफाई कराने और घरों से निकलने वाले गंदे पानी के लिए नालियों का निर्माण कराने की मांग की है। गांव की सड़क पर दिनभर गंदा पानी बहता है। सड़क पर पानी जमा होने से गंदगी और बदबू फैल रही है। सड़क की हालत भी खराब हो जाएगी। पानी की बदबू से लोगों को संक्रामक बीमारियों का डर सता रहा है। घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। वाहनों के गुजरने से गंदे पानी के छींटे घर की दीवारों पर पड़ते हैं, जिससे कई बार विवाद भी हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और गंदे पानी की निकासी के लिए नाली बनी हुई है, लेकिन कई सालों से उसकी सफाई नहीं हुई है। 4 साल पहले एक हैंडपंप की मरम्मत कराई गई थी, अभी तक उस पर न तो चबूतरा बनाया गया है और न ही नाली का निर्माण हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पंचायत का दरवाजा खटखटाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गांव में साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
देखा जाएगा कि वहां कौन तैनात है, टीम भेजकर सफाई कराई जाएगी- सर्वेश कुमार खंड विकास अधिकारी बंडा
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह