शाहजहांपुर: पुलिस उप महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, बरेली द्वारा थाना तिलहर एवं थाना सदर बाजार का वार्षिक निरीक्षण किया गया। थानों के वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, थाना परिसर, स्टाफ बैरक आदि का भौतिक रूप से भ्रमण कर सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया।
साथ ही थाना कार्यालय में विद्यमान अभिलेखों को चेक किया गया तथा उन्हें अद्यतन करने के निर्देश दिये गये। इन थानों पर अभिलेखों के रख-रखाव एवं साफ-सफाई की सराहना की गयी। दोनों थानों के परिसर में माल एवं केस वाहनों को वर्षवार व्यवस्थित ढंग से रखने तथा ऐसे लावारिस वाहनों, जो कई वर्षों से थाने पर खड़े हैं, की नीलामी हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये गये।
दोनों थानों पर शस्त्रों के उचित रख-रखाव हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये तथा सभी पुलिस कर्मियों को शस्त्र आदि चलाने का अभ्यास कराया गया तथा उनकी कार्यकुशलता का परीक्षण भी किया गया। आगामी त्यौहारों/चुनाव आदि के दृष्टिगत थाना सदर बाजार/तिलहर पर पुलिस बल के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस की कार्यशैली में सुधार लाने की बात कहते हुए आगंतुकों/शिकायतों से विनम्रता/सभ्यता से पेश आकर समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। थाना सदर बाजार में सलामी गारद के सभी पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट टर्नआउट एवं ड्रिल प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। थानों के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी अपराध सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह