शाहजहांपुरः भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रीय) के तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी को संबोधित 10 सूत्रीय मांगें रखी गईं, जैसे कि ग्राम पंचायत भटियूरा पृथ्वीपुर में निर्माणाधीन ओपन जिम व खेल के मैदान की बाउंड्रीवाल को उसी गांव के रजनीश पुत्र देवसरन, नरेंद्र राजपूत पुत्र छोटेलाल, दामाद देवसरन, आसले व रामआसरे पुत्र गण शिवलाल नंदराम पुत्र लालाराम ने 20 मार्च 2025 की रात्रि में तोड़ दिया, जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
माल ब्रोच इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी ने निर्माण के समय समझौता किया था कि कुल व्यय का एक प्रतिशत ग्राम भटियूरा पृथ्वीपुर में विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। ग्राम पंचायत भमौरी के आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला भेजा जाए। खाद दुकानदार किसानों को ओवर रेट पर खाद दे रहे हैं। ग्राम पंचायत धनेला में गांव के किनारे का मुख्य मार्ग जो तालाब के किनारे से होकर गुजरता है, सड़क का आधा हिस्सा तालाब में कट गया है तालाब के किनारे दीवार बनवाई जाए तथा सड़क बनवाई जाए। ग्राम पंचायत धनेला में बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए। किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना लाने वाले गेट के सामने नेशनल हाईवे 30 पर अंडरपास बनाया जाए। ग्राम घनश्यामपुर में गाटा संख्या 421, खाता संख्या 00 163 से नवनिर्मित फैक्ट्री वालों ने 1 वर्ष पूर्व तथा इस वर्ष भी मिट्टी निकालकर 20 फीट लंबा, 7 फीट चौड़ा तथा 7 फीट गहरा गड्ढा कर दिया है, जिसे भरवाया जाए आदि।
इन समस्याओं का समाधान न होने के विरोध में रविवार को तिलहर चीनी मिल के मैदान में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। धरने में धीर सिंह तहसील महासचिव, अनिल कुमार वर्मा तहसील उपाध्यक्ष, नेत्रपाल मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष तिलहर, जयवीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष खुदागंज, वीरेश कश्यप ब्लॉक उपाध्यक्ष, मुन्नालाल नगर अध्यक्ष कटरा, प्रतिपाल, रतिराम जगतपाल, सुमन बैठे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई