शाहजहांपुर : आज की बैठक तिलहर स्थित भारतीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव एवं संरक्षक ओम प्रकाश सिंह की मौजूदगी में हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता सरदार मनमोहन सिंह ने की। इस दौरान संरक्षक के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले में भंग की गई सभी कमेटियों को बहाल करते हुए महेंद्र सिंह यादव को जिला अध्यक्ष, हिमांशु अग्निहोत्री को युवा जिला अध्यक्ष, रमाकांत मिश्रा को जिला प्रभारी, ब्रज मोहन गौतम को जिला महासचिव, क्रांति सिंह को महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवा जिला अध्यक्ष को तीन माह में अपना संगठन खड़ा करने के निर्देश दिए तथा सभी पदाधिकारियों को संगठन में अनुशासन एवं नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पांच सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया। इस समिति के सभी सदस्य संगठन में आपसी विवादों की जांच कर रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगे, जिस पर उनके द्वारा निर्णय लिया जाएगा। साथ ही यह टीम सभी कमेटियों के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इस समिति में मैकू लाल यादव, ब्रज मोहन गौतम, भवानी प्रसाद ठाकुर, अनिल सिंह और हरिओम यादव को शामिल किया गया है।
साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को 9 से 11 जून तक हरिद्वार में होने वाले चिंतन शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यह शिविर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें सभी संगठनों के विस्तार जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। आज की बैठक का संचालन जिला महामंत्री बृज मोहन गौतम ने किया। बैठक में अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस समय किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या आवारा पशु हैं, जिस पर सरकार और प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस बड़ी समस्या के समाधान के लिए संगठन सरकार और प्रशासन से वार्ता करेगा।
अगर इसका जल्द समाधान नहीं हुआ तो इसके लिए आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ना हमारा कर्तव्य है। संरक्षक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि आज सरकार लगातार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है उन्हें फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है किसानों मजदूरों की समस्याओं को शासन प्रशासन द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है पुलिस व प्रशासन द्वारा किसानों का खुलेआम उत्पीड़न किया जा रहा है यदि समय रहते शासन प्रशासन के इस किसान व मजदूर विरोधी रवैये में सुधार नहीं किया गया तो संगठन बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा इस अवसर पर प्रमोद कुमार वर्मा, राम कुमार गौतम, गजेंद्र सिंह रमाकांत, सौदान सिंह, खुशीराम राठौर, अजीत सिंह, अली शेर, योगेंद्र पाल शाक्य, दिनेश सिंह यादव, विवेक सिंह, नेत्रपाल मौर्य, अनिल कुमार वर्मा, सियाराम वर्मा, मुन्ना लाल मंडल मीडिया प्रभारी, मुजीब खान मुकुट यादव आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा