शाहजहांपुर: जनपद में इन दिनों कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से गरीब, असहाय और खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों के लिए यह ठंड गंभीर समस्या बनती जा रही है। ऐसे समय में समाज के जिम्मेदार लोग आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं।
इसी क्रम में विकासखंड बंडा की ग्राम पंचायत कुलुम जुझारपुर में जिला पंचायत सदस्य बंडा वार्ड द्वितीय अभिषेक सिंह तोमर की पूर्व प्रधान माता जी द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड से प्रभावित गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाना रहा। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर संतोष और राहत साफ दिखाई दी।
इस अवसर पर एस.डी. गुरुकुल एकेडमी के संरक्षक रमेश सिंह तोमर ने भी संयुक्त रूप से कंबल वितरण में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को ऐसे समय में आगे आकर गरीबों की मदद करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने लोगों से ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की।
कार्यक्रम में सहकारी संघ मोहद्दीनपुर के अध्यक्ष कैलाश सिंह तोमर ने कहा कि लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए खुले में जीवन यापन करने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि इस भीषण ठंड में बिना आवश्यक कार्य के बाहर निकलने से बचना चाहिए और जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। आगे भी आवश्यकता के अनुसार इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष उमाशंकर, प्रधान मोहद्दीपुर प्रेम प्रकाश गंगवार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया। इस तरह का प्रयास ठंड के इस कठिन समय में जरूरतमंदों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है और समाज में सहयोग व संवेदनशीलता का संदेश दे रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
भीलवाड़ा में भरा ऐतिहासिक मायरा, मेवाड़ क्षेत्र में बना चर्चा का केंद्र
कुशीनगर में हनुमान एवं सरस्वती प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा एवं अनावरण समारोह संपन्न
सनातन मंगल महोत्सव में छाया कृष्ण जन्म का उल्ल्लास, बधाईयों के साथ झुमे श्रद्धालु
साधना बन चुकी है भीलवाड़ा शहर की संध्या, हजारों की तादाद में पहुंच रहे भक्त
25 मिनट में तय होगा बांध बारैठा–उच्चैन सफर, शुरू हुआ चौड़ीकरण
Jhansi: बुंदेलखंड समेत 5 शहरों में डॉपलर रडार की सौगात, पल-पल मिलेगी मौसम की अपडेट
Bulandshahr: विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन, किया गया ये आह्वान
डॉ.पाराशर बोले- धर्म हमारे जीवन का प्राण, धर्म सापेक्ष बनने का किया आग्रह
करोड़ों रुपए से सजेगा बांदा का सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम, मिली हरी झंडी
फ़िल्म ‘पॉइंट जीरो’ के पोस्टर का हुआ विमोचन, टीम ने की सफलता की कामना
चूनावढ़ से श्री सेठ सांवरा मंदिर में पहुंची भव्य ध्वज यात्रा, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
कुलदीप सिंह मान का हुआ भव्य स्वागत, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ