शाहजहांपुरः जनपद में कार्यसंस्कृति को और अधिक सकारात्मक, संतुलित एवं तनावमुक्त बनाने के उद्देश्य से अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में एक प्रेरणादायी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की और कार्यस्थल पर मानसिक संतुलन, टीमवर्क तथा सकारात्मक सोच के महत्व पर सार्थक संवाद हुआ।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रधान सिंह ने कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि घर-परिवार और कार्य के बीच संतुलन बनाकर, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर तथा निरंतर सीखने की आदत विकसित करके ही बेहतर कार्यक्षमता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि तनावमुक्त मन न केवल व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बनाता है, बल्कि कार्यालयीन कार्यों में भी गुणवत्ता और संवेदनशीलता लाता है।
जिलाधिकारी ने बताया कि इसी उद्देश्य से आज 600 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगभग 100 प्रकार की प्रेरणादायी पुस्तकों का वितरण किया गया। इन पुस्तकों का उद्देश्य सभी को मानसिक रूप से मजबूत बनाना, तकनीक का सही और संतुलित उपयोग करना तथा जनसेवा को अपने कार्य का मूल लक्ष्य बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान का स्रोत नहीं होतीं, बल्कि वे सोचने की दिशा बदलने और आत्मविकास का माध्यम भी बनती हैं।
उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि छोटे-छोटे अच्छे कार्य ही व्यक्ति की पहचान बनाते हैं और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से ही सच्चा संतोष प्राप्त होता है। जब हम ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य करते हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है।
जिलाधिकारी ने सभी से आह्वान किया कि वे इसी ऊर्जा, सकारात्मकता और सहयोग की भावना के साथ आगे भी जनसेवा के कार्यों में जुटे रहें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। गोष्ठी का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण और सकारात्मक संकल्पों के साथ हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई