शाहजहांपुर: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, द्वारा थाना बण्डा में "शिशु गृह" का विधिवत उद्घाटन किया गया जहाँ पर बच्चों को टॉफी, चॉकलेट बिस्किट आदि वितरित किए, इस अवसर पर स्थानीय पुलिस व क्षेत्राधिकारी पुवायाँ भी उपस्थित रहे ।
थाने में स्थापित शिशु गृह का उद्देश्य थाने में आने वाले बच्चों, विशेषकर पीड़ित या साक्षी के रूप में उपस्थित बच्चों को एक भयमुक्त, सहायक और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना है, शिशु गृह किशोर न्याय अधिनियम एवं मानवाधिकार संरक्षण की भावना के अनुरूप संचालित किया जाएगा ।
- शिशु गृह का संचालन सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण से किया जाए ।
- बच्चों के साथ व्यवहार उचित व्यवहार का विशेषरूप से ध्यान रखा जाए ।
- बच्चों को एक भयमुक्त, सम्मानजनक और सहयोगी वातावरण प्रदान करना ।
- बच्चों की भावनात्मक और मानसिक सुरक्षा सुनिश्चित करना ।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, ने निरीक्षण उपरांत सम्बन्धित अधिकारियों एवं स्टाफ को निर्देशित किया गया कि शिशु गृह को सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण से संचालित किया जाए । उन्होंने यह भी कहा कि “जनविश्वास ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है और उसकी दिशा में हर छोटी पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है।”
शिशु गृह की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए क्षेत्राधिकारी पुवायाँ द्वारा इसे बच्चों की भावनात्मक और मानसिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम बताया । उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें पुलिस और समाज के बीच विश्वास की मजबूत नींव रखती हैं ।
अन्य प्रमुख खबरें
ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
शाहपुरा में शिक्षकों का फूटा आक्रोश, सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
झांसी में ऑनलाइन सट्टे का जाल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कौन हैं केरलम के नए CM वीडी सतीशन? छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर
PM रोजगार सृजन योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी, ग्रेटर नोएडा से 6 साइबर ठग गिरफ्तार
Prateek Yadav Death: पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, नम आंखों से ससुर ने दी मुखाग्नि
‘हाईकमान का फैसला अंतिम, मैं पार्टी का वफादार सिपाही’, CM की रेस से बाहर होने पर बोले केसी वेणुगोपाल
अखिल भारत हिंदू महासभा की नई जिला कार्यकारिणी का होगा गठन, अजय सिंह ने किया ये आह्वान
Dewas factory blast news: मध्य प्रदेश के पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 की मौत, 23 की हालत गंभीर
Bihar: भूमि विवाद में बेटों ने की मां की हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क घेरा, पुलिस से झड़प
अहमदाबाद-धोलेरा सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना को मंजूरी, योजना से बदलेगी कनेक्टिविटी