शाहजहापुरः प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस कारण शाहजहांपुर जनपद में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से कुछ ही दूरी पर है, जिसको देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वालों को सतर्क रहने और बाढ़ की स्थिति से निपटन के सुझाव दिए गए हैं।
जिला प्रशासन की तरफ से जारी सूचना के अनुसार जनपद में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसकी वजह से बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। बुधवार को सुबह 8 बजे की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर हरदुआगंज बैराज पर 142.95 मीटर दर्ज किया गया, जो बीते 24 घंटे में 0.85 मीटर की बढ़त के साथ खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। रामगंगा नदी का जलस्तर शारदा नहर पर 158.22 मीटर रहा, जिसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई। गर्रा नदी का जल स्तर अजीमनगर पर 143.20 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। जल स्तर की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कुल 1,16,512 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसमें से 6,336 क्यूसेक पानी का बहाव वर्तमान में दर्ज किया गया है।
प्रशासन के मुताबिक रामगंगा नदी के जरिए 25,000 क्यूसेक पानी जनपद में प्रवेश कर रहा है और 50,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी 8 जुलाई को शाहजहांपुर शहर के भीतर पहुंच सकता है। यह पानी जिले के निचले इलाकों को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है और इसका असर शाहजहांपुर शहर पर लगभग 75 घंटे बाद देखने को मिल सकता है। इसलिए स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया है। निचले क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और आपदा प्रबंधन टीमें भी सक्रिय हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे जाने से बचने और किसी भी अफवाह से दूर रहने की अपील की है। जलस्तर की नियमित निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही जलभराव की समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की भी तैयारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई