शाहजहांपुर: जनपद के बंडा क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण को लेकर एक बार फिर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया गया है। सोमवार को हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुवायां तहसील अध्यक्ष अजय द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के नाम एक ज्ञापन थाना बंडा के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने आरोप लगाया कि बंडा नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में कुछ धार्मिक स्थलों पर निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए लाउडस्पीकर की तेज आवाज में अजान दी जा रही है। संगठन का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर स्पष्ट नियम तय हैं, इसके बावजूद उनका पालन नहीं किया जा रहा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि तेज आवाज के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष परेशानी हो रही है। आगामी दिनों में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं और छात्र पूरी तरह पढ़ाई में जुटे हुए हैं। ऐसे समय में दिन में कई बार होने वाली तेज ध्वनि से बच्चों की एकाग्रता प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर उनकी परीक्षा तैयारी पर पड़ सकता है।
संगठन ने प्रशासन से मांग की कि शासनादेशों और न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराते हुए तेज आवाज में दी जा रही अजान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन के कार्यकर्ता 19 दिसंबर, शुक्रवार को संबंधित धार्मिक स्थलों के सामने साउंड सिस्टम लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने को विवश होंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी। इस दौरान पुवायां तहसील प्रभारी शोभित जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष वैभव यादव, नगर अध्यक्ष आयुष गुप्ता, मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार सहित सृजल शुक्ला, रजनीश कुमार, ऋतिक वर्मा, अर्जुन सक्सेना, रजनीश वर्मा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा