शाहजहांपुर: कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आज 17वां पेंशनर्स दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। समारोह का विशेष आकर्षण 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वेद शर्मा का सम्मान था। उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, जिनके जीवन और सेवा के आदर्श सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिलाधिकारी ने वेद शर्मा जी के लंबी और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर पेंशनर्स ने अपने विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को साझा किया। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि बताई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण के लिए तिमाही बैठकें आयोजित करने तथा एक समर्पित पोर्टल तैयार करने का निर्णय लिया गया है। यह पोर्टल पेंशनर्स की समस्याओं का शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित करेगा। जिलाधिकारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने और नगर के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शहर की सड़कों के उन्नयन, बच्चों के लिए स्टेडियम निर्माण और अन्य योजनाओं की जानकारी भी साझा की। सभी पेंशनर्स को दीर्घायु, सम्मानजनक और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी गई, और यह संदेश दिया गया कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज को और बेहतर बनाया जा सकता है। समारोह में उपस्थित पेंशनर्स और उनके परिवारों ने जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना की और इस आयोजन को अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बताया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई